दैनिक रेवांचल टाइम्स - सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत बैरसिया पुलिस द्वारा शुक्रवार को बस स्टेण्ड चौराह पर यातायात नियमो का पालन न करने वाहन चालकों को फूल भेंट कर गांधी गिरी के अंदाज में यातायात नियमो का पालन करने की समझाईस दी गई। और सड़क सुरक्षा से जुड़ें नियमो के प्रति जागरूक किया। वही यातायात नियमो का पालन करने बाले वाहन चालकों को मिठाईयां खिलाई।
इस अवसर पर एस डी ओ पी के के वर्मा थाना प्रभारी गिरीष त्रिपाठी नगर के वरिष्ठ समाज सेवी दीपक दुबे सहित थाना बैरसिया का समस्त स्टाफ नगर के सभी पत्रकार मौजूद थे।

No comments:
Post a Comment