शासन से हर संभव मदद दिलाने का दिया आश्वासन
दैनिक रेवांचल टाइम्स - बैरसिया:: विधानसभा क्षेत्र मे कुछ दिन पूर्व हुई बारिश से संजय सागर बांध के गेट खोले जाने से बाढ़ एवं अतिबृष्टि के कारण क्षेत्र के कई गावों में लोगों के घर एब किसानों की फसलें बर्बाद हो गई है उनसे मुलाकात करने महिला कांग्रेस प्रवक्ता एवं बैरसिया विधानसभा क्षेत्र से 2018 में कांग्रेस प्रत्याशी रही श्रीमती जयश्री हरिकरण ने बाढ़ प्रभावितों के बीच में पहुंची और उनकी समस्याएं सुनी इस दौरान ग्रामीणों ने उन्हें रो रो कर अपनी पीड़ा सुनाई और बताया कि प्रशाशन की और से इस के लिए अभी तक कोई सहायता राशि नहीं पहुंचाई गयी और लोगों के घर पूरी तरह से बर्बाद हो चुके है तथा उनके पास दो वक़्त का खाने का सामान तक नहीं बचा है कुछ लोग जिनके पक्के मकान है उनके घर में भी पानी घुसा है जिससे घर का सारा सामान बर्बाद हो गया है उन्होंने गुरुवार को बैरसिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खेजड़ा परिहार दोज्याई खाईखेड़ा अर्जुन खेड़ी खेजड़ा घाट हिगोनी जनकपुर सहित गावों में पहुंचकर लोगो की समस्याएं सुनी और लोगों ने उन्हें बताया की वर्तमान विधायक खानापूर्ति करने के लिए ग्राम सोहाया से ही बापस लौट गए और अभी तक पटवारी द्वारा क्षेत्र में आकर सर्वे कार्य भी पूरा नहीं किया गया है। श्रीमती जयश्री हरिकरण ने बाढ़ के समय भोपाल कलेक्टर से भी बात की थी और ग्रामीणों के सामने अधिकारीयों से बात कर तुरंत सर्वे कराने के लिए कहा और अधिकारीयों ने उन्हें सर्वे कर दो दिन में सहायता राशि पहुंचाने का आश्वासन दिया था। इस दौरान ग्रामीणों ने मांग की है जिनके घर अतिबृष्टि और बाढ़ से तबाह हो चुके है उन्हें स्थायी तौर पर घर बनाने की जगह शासन की और से दी जाये एवं प्रधानमंत्री आवास योजनान्तर्गत राशि उपलब्ध कराई जाये ताकि आने वाले समय में उनके परिवार को इस तरह की परेशानीयो का सामान न करना पड़े।
ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के दौरान श्रीमती जयश्री हरिकरण के साथ बैरसिया के पूर्व मंडी अध्यक्ष सत्यनारायण यादव अशोक धाकड़ राजेश यादव अय्यूब खान जगन्नाथ सिंह यादव बलवीर यादव माखन सिंह ठाकुर बबलू राजपूत वसीम खान रईस भाई मोकम सिंह जसरथ सिंह सहित सैकड़ो की संख्या में ग्रामवासी साथ में मौजूद रहे। श्रीमती जयश्री हरिकरण ने बताया कि सभी ग्रामवासियों को प्रसाशन की और से हर संभव सहायता दिलाने का पूरा प्रयास करूंगी और आश्वासन दिया।

No comments:
Post a Comment