रेवांचल टाईम्स - हाल ही में हुयी अतिवर्षा से पीडि़त ग्रामीण जिनकी आपदा के दौरान नुकसान हुआ है, उनको मुफ्त खाद्यान्न सामग्री वितरण किये जाने के निर्देश प्रभारी कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने समस्त अनुविभागीय अधिकारी एवं तहसीलदार तथा खाद्य अधिकारी को दिये गये हैं।
निर्देशों के क्रम में आज तहसील बमोरी के तहसीलदार श्री जीएस बैरवा द्वारा ग्राम पंचायत पाठी, चकपारसीखेड़ा, हमीरपुर, ईमलिया, बनियानी कोहन तथा ग्राम परवाह के 206 परिवारों को जिनका खाद्यान्न सामग्री, कपड़ा, बर्तन, अनाज गीला होकर नष्ट हो गए थे, सभी परिवारों को सर्वे दल से सर्वे करवाकर 50-50 किलो गेहूं वितरण करवाए गए। इस दौरान जनपद अध्यक्ष बमोरी श्रीमती गायत्री भील, जनपद सदस्य विमल नागर तहसीलदार जी.एस. बैरवा, जनपद सी.ई.ओ. राकेश शर्मा, नायब तहसीलदार भारतेन्दु यादव सहित राजस्व निरीक्षक, पटवारी, जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
वहीं तहसील कुंभराज के ग्राम भामावद, बड़ागांव, खिरिया में तहसीलदार कुंभराज सुश्री विनीता जैन, पटवारी कुंभराज अंकित कलावत हल्का पटवारी शिवप्रताप सिंह राजपूत, सचिव भमावद, कोटवार द्वारा जरूरतमंद लोगों को फूड पैकेट तथा खाद्य सामग्री वितरित की गयी।
प्रभारी कलेक्टर ने कहा है कि यह प्रक्रिया सतत रूप से जारी रहेगी। आवास/ जनहानि/ पशुहानि के मामलों में सर्वे कार्य तीव्र गति से कराया जा रहा है।

.jpeg)
No comments:
Post a Comment