रेवांचल टाइम्स - मध्यप्रदेश हिन्दी ग्रंथ अकादमी, भोपाल द्वारा स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन योजना, उच्च शिक्षा विभाग, भोपाल म.प्र. के सहयोग से म.प्र. हिन्दी ग्रन्थ अकादमी की स्वर्ण जंयती के उपलक्ष्य में ”महाविद्यालय, जिला, संभाग, प्रदेश स्तर“ पर निंबध प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
शासन की मंशानुसार रानी दुर्गावती महाविद्यालय मण्डला में जिला स्तरीय निबंध प्रतियोगिता जिसका विषय " मातृभाषा (भारतीय भाषाओं) में शिक्षा और राष्ट्रीय शिक्षा नीति - 2020 " था का आयोजन दिनांक 16 अगस्त को किया गया। जिसमें जिले भर के इस निबंध प्रतियोगिता में जिले के समस्त शासकीय महाविद्यालयों से प्रथम विजेता विद्यार्थियों ने प्रतिभागिता की । जिला स्तरीय इस प्रतियोगिता में अंजनिया महाविद्यालय का विद्यार्थी ओमप्रकाश झारिया प्रथम स्थान प्राप्त किया जिसे हिंदी ग्रंथ अकादमी की दो पुस्तकों के सेट एवं प्रमाण-पत्र द्वारा पुरस्कृत किया गया। अंजनिया महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रतीक श्रीवास्तव ने बताया की महाविद्यालय का यह विद्यार्थी अब संभाग स्तर की निबंध प्रतियोगिता में जिले का नेतृत्व करेगा। ओमप्रकाश के प्रथम स्थान प्राप्त करने पर महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य सहित सहायक प्राध्यापक डॉ नवीन हरदहा,राजकुमार सिंगौर व समस्त स्टॉफ ने विद्यार्थी को बधाइयां दी हैं।

No comments:
Post a Comment