BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सुधारालय में मनाया गया रक्षाबंधन पर्व यहां से सीखकर जाये और बने आत्मनिर्भर–यशस्वी, बालिकाओं ने राखी बांधी और बुरी आदत छोडऩे का लिया संकल्प - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, August 11, 2022

सुधारालय में मनाया गया रक्षाबंधन पर्व यहां से सीखकर जाये और बने आत्मनिर्भर–यशस्वी, बालिकाओं ने राखी बांधी और बुरी आदत छोडऩे का लिया संकल्प

 



रेवांचल टाइम्स – राखी का त्यौहार भाई बहनों का त्यौहार है राखी का बंधन इस बात का प्रतीक है कि भाई बहिनों की रक्षा करेगा। जो बच्चे किसी कारण से अपने परिवार से दूर होकर यहां पहुंचे है उन बच्चों को शासकीय सुधारालय में हर सुविधा मुहैया कराने का प्रयास कर रहे है गांव में उन्हें जो सुविधा नहीं मिल पायी और वह भ्रमित हो गये उन्हें कौशल विकास के माध्यम से आत्म निर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है, यहां से सीखकर आप भी रोजगार प्राप्त करें और दूसरों को भी रोजगार दे। उक्त उद्गार बैनगंगा आफिसर्स क्लब के तत्वाधान में शासकीय सुधारालय में आयोजित रक्षा बंधन पर्व के अवसर पर श्रीमति यशस्वी राहुल फटिंग ने व्यक्त किये।


इस कार्यक्रम के संबंध में सुधारालय के अधिकारी अभिजीत पचौरी ने बताया कि सुधारालय के जीर्णोद्धार में कलेक्टर डॉ. राहुल फटिंग ने झाबुआ प्लांट से सहयोग दिलाकर एक हाल का जीर्णोद्धार कराया बच्चों के लिए गरम पानी ठंडे पानी की व्यवस्था की। आयोजन में डॉ. ज्योत्सना नावकर एवं श्रीमति मधुलिका श्रीवास्तव भी उपस्थित हुई।

सुधारालय के 55 बच्चों को गुरूकुल पब्लिक बरघाट एवं नेताजी सुभाषचंद्र बोस सिवनी की छात्राओं ने रक्षा सूत्र बांधा तथा बालकों ने उपहार में पेन दिया। आयोजन के दौरान राष्ट्रपति पुरूस्कार शिक्षक छिद्दीलाल श्रीवास ने कहा कि जिनको भारत माता से प्यार होता है वह गलत कदम नहीं उठाते अब बहिनों ने रक्षा सूत्र बांधा है अब इससे  तुम्हे प्रेरणा लेना चाहिए।

इस दौरान उपस्थित बालक बालिकाओं ने हाथ में तिरंगा लेकर भारत माता की जय के नारे लगाये कार्यक्रम का संचालन विकास दुबे, साहू ने किया। इस अवसर पर बच्चों ने राष्ट्रभक्ति के गीत गाये। शासकीय सुधारालय में रक्षाबंधन पर्व का यह कार्यक्रम विगत 30 वर्षो से होता आ रहा है इस अवसर पर श्रीमति अकीला खान, शिखा कार्तिकेय, प्रेम नारायण वारेश्वा, विजय शुक्ला एवं गुरूकुल पब्लिक की शिक्षिकायें उपस्थित रही

No comments:

Post a Comment