BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जंगल में पेड़ कट रहे और वन अमले को दिख नही रहे - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, August 11, 2022

जंगल में पेड़ कट रहे और वन अमले को दिख नही रहे






रेवांचल टाईम्स – ब्लॉक के भीमगढ़ बीट के अंतर्गत जंगल में हरे भरे पेड़ों की अवैध कटाई हो रही है । जंगल में कटे हुए ठूंठ ही बता हैं कि लकड़ी तस्कर कितने सक्रिय है,दिन में लकड़ी की कटाई कर रात में तस्करी की जाती है ग्रामीणों का आरोप है कि बड़े तस्कर इसमें गिरोह बनाकर काम कर रहे हैं । क्षेत्र के जीत सिंह , हरिलाल मसंकोले संतोष कलवार , मलकू चौधरी अजीत ने बताया कि छपारा रेंज के अंतर्गत भीमगढ़ बीट के जंगल में लकड़ी की अवैध कटाई जोरों पर है । ऐसे में स्थानीय वन अमले की लापरवाही साफ उजागर हो रही है । पेड़ों की कटाई कर बैलगाड़ी से ढोई जा रही है कटाई को लेकर पहले शिकायत की गई थी लेकिन कार्रवाई नहीं की गई । ग्रामीणों के अनुसार जंगल में सागौन के पेड़ों की कटाई अधिक हो रही है । सागौन के सीधे और मोटे पेड़ों काटा जाता है । पेड़ों को आरी या मशीन के सहारे काटा जाता है । अधिकांश काम आरे के सहारे होता है इसमें आवाज नहीं होती । इसका फायदा लकड़ी काटने वालों को होता है

No comments:

Post a Comment