रेवांचल टाईम्स - बैटरी वाले जावेद भाई का 3 मंजिला मकान जिसमें 10 लोग साथ में रहते हैं ! सुबह से हो रही तेज बारिश थमने का नाम नहीं ले रही इसी बीच दोपहर 2:30 बजे के लगभग तेज आवाज के साथ जावेद भाई के मकान पर अकाशीय बिजली गिर गई घरवालों को लगा जैसे भूकंप के झटके आ गए हो।
क्या होती है अकाशीय बिजली
आकाशीय बिजली की परिभाषा क्या है?
आकाश में बादलों के बीच घर्षण होने से अचानक इलेक्ट्रोस्टैटिक चार्ज का निर्वहन होता है। जो आमतौर पर आंधी या बारिश के दौरान होती है। भारी मात्रा में चार्ज जमीन के तरफ आता है, जिसे हम प्रकाश के रूप में देख पाते तथा ध्वनि की कड़कड़ाहट हमारे कानों तक पहुंचती है, इस पूरे प्रक्रिया को आकाशीय बिजली कहते हैं।
आसमानी बिजली गिरने के संकेतों, आप आसानी से जान सकते हैं
जब आसमानी बिजली गिरने वाला होता है, सबसे पहले प्रकाश आप को दिखाई पड़ता है तथा उसके कुछ देर के बाद ध्वनि सुनाई पड़ता है। क्योंकि आप जानते हैं लाइट का स्पीड साउंड से ज्यादा होता है। बिजली गिरने का स्पीड साउंड से भी कम होता है।
इसका मतलब यह हुआ कि प्रकाश कौर ध्वनि के संकेत से हम समझ सकते हैं कि आसमानी बिजली गिरने वाला है। जब आप बादल गरजने ध्वनि सुनते हैं तो आपके रोंगटे खड़े हो जाते होगें। इसका साफ-साफ मतलब है कि आकाशीय बिजली आसपास कहीं पर गिरने वाला है।
आकाशीय बिजली के प्रभाव जानिए कितना खतरनाक हो सकता है?
आकाशीय बिजली भी एक प्रकार का बिजली है जो आकाश से जमीन की तरफ निर्वहन करता है। किसी भी बिजली को एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने के लिए कंडक्टर (संचालक) माध्यम की आवश्यकता होती है।
कंडक्टर माध्यम वह माध्यम होता है जिसमें विद्युत एक छोर से दूसरे छोर तक पार कर सकता हो, मनुष्य के द्वारा भी विद्युत पार कर सकता है। आकाशीय बिजली भी से हमारे शरीर होते हुए जमीन पर जाना चाहता है।


No comments:
Post a Comment