रेवांचल टाईम्स - इन दिनों बिजली विभाग की लापरवाही से लोंगो का जनजीवन प्रभावित हो गया है 24 - 24 घण्टे बिजली बंद है और जिम्मेदार गायब है।
वही ग्रामीण इलाके से लेकर शहरी तक के बुरे हाल है, महाकौशल क्षेत्र की पनागर विधानसभा के सबसे तेज तर्रार विधायक सुशील तिवारी इंदू महाराज की विधानसभा में इन दिनों विद्युत की आंख में मिचौली से आम जनता परेशान दिखाई पड़ रही है विगत 2 दिन से 12 घंटे तक ग्राम पड़रिया नीमखेड़ा सिलुआ व अन्य क्षेत्रों में लगातार विद्युत सप्लाई बंद की गई है जिसके चलते लोगो का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है पानी जैसी मूलभूत चीज के लिए लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है प्रदेश मुख्यमंत्री जहां एक और 24 घंटे विद्युत प्रदाय करने का वादा आमजन से कर चुके हैं वही पनागर विधानसभा क्षेत्र के इन दिनों के हालात देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि विधायक हो या सांसद इनकी बगैर परवाह करें लोगों को विद्युत विभाग के द्वारा परेशान किया जा रहा है लगातार चार बार के सांसद राकेश सिंह जी से तथा क्षेत्रीय विधायक इंदू महाराज से आमजन यह अपेक्षा कर रही है कि यथाशीघ्र पनागर विधानसभा के बरेला की सिलूआ डीसी में विद्युत प्रदाय व्यवस्था सुचारू रूप से की जाए जिससे आम जनजीवन व्यवस्थित संचालित हो सके और तो और क्षेत्र में पदस्थ मध्य प्रदेश विद्युत मंडल के कर्मचारी अधिकारी 12 घंटे लगातार विद्युत बंद करने के बाद भी अपना मोबाइल फोन बंद कर रखते हैं भारतीय जनता पार्टी के सुशासन में यह सब कैसे हो रहा है यह लोगों की समझ से परे है अब आगे महाकौशल के जनप्रतिनिधि ही इस समस्या से लोगों को निजात दिला सकते हैं।

No comments:
Post a Comment