रेवांचल टाईम्स - विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम द्वारा संचारण/संधारण वृत्त छिंदवाड़ा व अन्य क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विद्युत उपभोक्ताओं से नई लिखित शिकायत प्राप्त करने और पूर्व से पंजीकृत शिकायतों की सुनवाई के लिये आगामी 22 अगस्त को दोपहर 12 से 2 बजे तक म.प्र.पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी लिमि.के तामिया रोड जुन्नारदेव स्थित सहायक अभियंता (संचारण/संधारण) उपसंभाग के कार्यालय में विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया है। जिले के विद्युत उपभोक्ता निर्धारित तिथि, समय व स्थल पर शिविर में उपस्थित होकर अपनी शिकायत प्रस्तुत कर सकते है और शिविर का लाभ ले सकते हैं।
म.प्र.पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी लिमि.के कार्यपालन अभियंता (संचारण/संधारण) वृत्त छिंदवाड़ा ने विद्यु उपभोक्ताओं से अपील की है कि विद्युत संबंधी शिकायतों के आवेदन पत्र में अपना मोबाईल नंबर/ई-मेल एड्रेस यदि हो तो अवश्य अंकित करें। शिकायतकर्ता स्वयं उपस्थित रहे या प्रतिनिधि उपस्थित हों तो आवेदन पत्र में शिकायतकर्ता/कनेक्शनधारी से उसके संबंध को स्पष्ट करें। शिकायत में विवरण स्पष्ट और आवश्यक दस्तावेज संलग्न होना चाहिये।

No comments:
Post a Comment