रेवांचल टाईम्स - कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.जी.सी.चौरसिया के मार्गदर्शन में जिले के सभी विकासखंडों में रक्तदान शिविर आयोजित किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में गत दिवस जिले के विकासखंड पांढुर्णा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मांगुरली में स्वास्थ्य विभाग का रक्तदान शिविर संपन्न हुआ। इस शिविर में ग्राम के लोगों ने बहुत ही बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के मेडिकल ऑफिसर डॉ.नितिन उपाध्याय के विशेष प्रयासों से 136 लोगों ने रक्तदान किया ।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.जी.सी.चौरसिया ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है जिससे हम जरूरतमंद लोगों की जान बचा सकते हैं। रक्तदान महादान है और जीवन में प्रत्येक व्यक्ति को रक्तदान अवश्य करना चाहिए ताकि हम जरूरतमंद लोगों की जान को बचा सके । इस विशाल रक्तदान शिविर में सिटी स्कूल पांढुरना, श्री सचिन उपाध्याय, श्री अरुण पालीवाल, ब्लड बैंक यूनिट के सर्वश्री बेले, सुश्री अनीता पिल्ले, जितेंद्र कुकडे एवं जितेंद्र निंबालकर का विशेष सहयोग रहा । उन्होंने सभी से अपील की है कि विकासखंडों में आयोजित रक्तदान शिविर मैं पहुंच कर रक्तदान अवश्य करें और लोगों की जिंदगी बचाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। उन्होंने पूरी टीम को बधाई दी है।

No comments:
Post a Comment