टमाटर फ्लू आंतों के वायरस के कारण हो रहा है जो व्यस्त में दुर्लभ देखा जा रहा है. ऐसा इसलिए क्योंकि वायरस से बचाव के लिए व्यस्कों के पास पर्याप्त प्रतिरक्षा प्रणाली है.
टमाटर फ्लू के लक्षण
अगर इसके लक्षणों की बात की जाए तो इसमें तेज बुखार, शरीर में दर्द, जोड़ों में दर्द, थकान आदि शामिल हैं. वहीं कुछ रोगियों में मतली की समस्या, उल्टी की समस्या, दस्त, बुखार, निर्जलीकरण यानी डिहाइड्रेशन की समस्या, जोड़ों में सूजन और शरीर में सूजन भी देखी जा रही है. ये लक्षण चिकनगुनिया के लक्षणों की तरह ही लोगों के शरीर में दिखाई दे रहे हैं. हालांकि बता दें कि अब तक अपने देश में जो भी मामले सामने आए हैं उनमें बच्चों के शरीर पर दाने नजर आए हैं.
अन्य राज्य हुए सतर्क
लैंसेट के अनुसार, केरल में अन्य प्रभावित क्षेत्र आंचल, आर्यनकावु और नेदुवथुर है. इस बीमारी के बढ़ते मामलों के सामने आने से पड़ोसी राज्य जैसे तमिलनाडु, कर्नाटक आदि अलर्ट हो गए हैं.

No comments:
Post a Comment