BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
ऑल इन्वेस्टर सेफ्टी ऑर्गेनाइजेशन पीएसीएल निवेशकों की जमा पूंजी वापस दिलाने धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौपा... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, August 25, 2022

ऑल इन्वेस्टर सेफ्टी ऑर्गेनाइजेशन पीएसीएल निवेशकों की जमा पूंजी वापस दिलाने धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौपा...

 


रेवांचल टाईम्स – ऑल इन्वेस्टर सेफ्टी ऑर्गेनाइजेशन (AISO) जो PACL के निवेशकों द्वारा गठित एक पंजीकृत राष्ट्रीय संगठन है, यह संगठन पीएसीएल निवेशकों को उनकी जमा पूंजी वापस दिलाने के लिए 2015 से लगातार संघर्षरत हैl

2 फरवरी 2016 के सुप्रीम कोर्ट के आदेश के उपरांत भी निवेशकों को पैसा नहीं मिलने से संगठन द्वारा क्षेत्रीय स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर अनेकों धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन दिए गए, परंतु समाधान के बजाय और नई दिशा निर्देश जारी होने से समस्याएं बढ़ती जा रही हैं जिसके विरोध में एक बार फिर AISO के बैनर तले आज दिनांक 24 अगस्त 2022 को जिले के पीएसीएल निवेशकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर शांति पूर्वक धरना प्रदर्शन कर अनुशासित रूप से रैली निकालकर जिलाधीश महोदय को मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री महोदय एवं नोडल ऑफिसर लोढ़ा कमेटी के नाम ज्ञापन दिया गया संगठन के राष्ट्रीय महासचिव श्याम कुमार सोनी ने बताया की इसके बाद भी सरकार द्वारा कोई समाधान नहीं किया गया तो पूरे देश के निवेशक दिल्ली में बड़े पैमाने पर कूच करने को मजबूर होंगे | जिसमें कोई अप्रिय घटना घटने पर सारी जिम्मेदारी केंद्र सरकार की होगी |

संगठन के सिवनी जिला अध्यक्ष अरूण चौकसे ने बताया कि हमारी मांग कोई सरकारी खजाने से पैसे लेने की नहीं है हमें तो पीएसीएल निवेशकों द्वारा जमा की गई पूंजी का भुगतान ही चाहिए, जिससे कंपनी ने प्रॉपर्टी खरीद रखी है और वह सारी प्रॉपर्टी आज सरकारी एजेंसी सेबी के अधीन है जो कि देनदारी से चार गुनी है l

धरना प्रदर्शन में उपस्थित शिवकुमार झारिया, राजकूमार झा, मनमोहन सनोडीया, राकेश सनोडीया ,आर टी भगत, देवानंद डेहरवाल,रविन्द्र डेहरवाल, मनोहर डेहरिया,विजय पाल बुंदेला,महेंद्र कुशवाहा,संदीप कुशवाहा,रामसिंग डेहरिया,लक्ष्मी झारिया, रगनू साहू,विजय नेवले,रमन कुशवाहा,सहित अन्य पीएसीएल पीड़ित व संगठन के साथी उपस्थित रहें।

No comments:

Post a Comment