मण्डला 28 अगस्त 2022
मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना लोगों को रोजगार मुहैया
कराने में सहायक सिद्ध हो रही है। मण्डला जिले के ग्राम राजो बिछिया निवासी
श्रीमति बालकुमारी धुर्वे स्वयं का कोई रोजगार शुरू करना चाहती थी, परंतु आर्थिक कठिनाई इसमें आड़े आ रही थी। ऐसे में मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति
योजना बालकुमारी की जिंदगी में आशा की किरण बनकर सामने आई। बालकुमारी ने बताया कि
सेंट्रल बैंक ऑफ सिझौरा से उद्यम क्रांति योजना के बारे उसने सम्पूर्ण जानकारी
प्राप्त की तथा वर्ष 2021-22 में बिल्डिंग मटेरियल हेतु 7 लाख 50 हजार रूपये के लिए आवेदन ऑनलाईन किया और जिला व्यापार एवं
उद्योग केन्द्र के माध्यम से उसका आवेदन सेंट्रल बैंक सिझौरा भेजा गया। सेंट्रल
बैंक ऑफ सिझौरा से मुझे 7 लाख 50 हजार रूपये का ऋण स्वीकृत हुआ तथा मैंने बिल्डिंग मटेरियल का व्यवसाय शुरू
किया। बालकुमारी कहती है कि यह ऋण स्वीकृत होने से मेरा स्वयं का उद्यम शुरू करने
का सपना पूरा हो गया, इसी के साथ ही मैंने अपने
व्यवसाय में दो अन्य लोगों को भी रोजगार दे रही हूं। इस योजना का लाभ दिलाने के
लिए बालकुमारी ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के प्रति धन्यवाद ज्ञापित
किया है।
No comments:
Post a Comment