मण्डला 28 अगस्त 2022
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज रविवार 28 अगस्त को आयोजित हुए “मन की बात” कार्यक्रम में मंडला जिले में जल संरक्षण के क्षेत्र में हुए कार्यों का ज़िक्र
किया। उन्होंने मंडला के मोचा पंचायत में बनाए गए अमृत सरोवर के बारे में चर्चा
की। श्री मोदी ने कहा कि जल संरक्षण के लिए बनाए गए इस सरोवर से कान्हा राष्ट्रीय
उद्यान क्षेत्र में वन्य प्राणियों को लाभ मिलेगा। साथ ही सरोवर से क्षेत्र की
परिस्थिति की और प्राकृतिक ख़ूबसूरती भी बढ़ गई है।

No comments:
Post a Comment