BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
पनका,पनिका संघर्ष समिति का शांति पूर्वक चुनाव संपन्न - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, August 28, 2022

पनका,पनिका संघर्ष समिति का शांति पूर्वक चुनाव संपन्न





दैनिक रेवांचल टाइम्स - मंडला पनका,पनिका संघर्ष समिति संभागीय कार्यकारिणी का  चुनाव रविवार 28 अगस्त को मंडला के गोंडी पब्लिक ट्रस्ट सभागार में संपन्न हुआ।

    पनका,पनिका समाज की ओर से  पी.डी.खैरवार ने जानकारी दी है,कि पनका,पनिका संघर्ष समिति के 5 सदस्यीय चुनाव समिति के द्वारा मतदान पद्धति से यह चुनाव संपन्न कराया गया है। जिसमें संभागीय अध्यक्ष के लिए दो एवं जिला अध्यक्ष मंडला के लिए भी दो  उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया।संभागीय अध्यक्ष पद के लिए जेठू दास पिटनिया और लोकू दास सोनवानी तथा जिला अध्यक्ष मंडला के लिए तुलसीराम पड़वार और बब्बू दास मोंगरे उम्मीदवार रहे।स्कूटनी प्रक्रिया के बाद नाम वापसी 

प्रक्रिया में संभागीय अध्यक्ष उम्मीदवार लोकू दास सोनवानी और जिला अध्यक्ष मंडला उम्मीदवार तुलसीराम पड़वार ने अपना नामांकन पत्र वापस लेते हुए अपने-अपने प्रतिद्वंदियों को‌ समर्थन दे दिया।जिसमें संभागीय अध्यक्ष के पद पर जेठू दास पिटनिया, और जिला अध्यक्ष मंडला पद पर बब्बू दास मोंगरे को  निर्वाचित घोषित कर प्रमाणपत्र भेंट किया गया। नवनिर्वाचित  पदाधिकारियों की अनुशंसा से संभागीय उपाध्यक्ष लोकू दास सोनवानी,मंडला जिला उपाध्यक्ष तुलसीराम पड़वार,युवा प्रकोष्ठ मंडला जिला अध्यक्ष  विकास गायग्वाल ,महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष  दर्शनी बैरागी तथा  उपाध्यक्ष पद पर ऊषा सोनवानी को मनोनीत किया गया।      

             अब संभागीय और जिला कार्यकारिणी का गठन जल्द किया जाएगा। चुनाव संपन्न कराने वाले पांच सदस्यीय निर्वाचन दल में सोना दास मानिकपुरी,लक्ष्मण दास पिटनिया,बब्बू दास बघेल,सुकदास बघेल ने मुख्य रूप से पूरी चुनाव प्रक्रिया को शांति पूर्वक संपन्न कराया।

         मतदान प्रक्रिया में मंडला डिंडोरी एवं सिवनी जिले से सैकड़ों  मतदाताओं ने भाग लिया।

      इस प्रक्रिया में शालिकराम धार्वे, कैलाश संत,अजय बैरागी,मधुर धनंजय,कृष्णा पड़वार,राकेश धार्वैया,रामदास बैरागी,अंतराम बघेल,राजकुमार सोनवानी,नरेश बघेल,राजेश खैरवार,धरम दास महंत,भीम दास पड़वार,सचिन बघेल,कन्हैंया बघेल,सरिता बैरागी सहित डेढ़ सौ मतदाताओं ने समिति की सदस्यता लेकर मुख्य रूप से भाग लिया

No comments:

Post a Comment