मण्डला 28 अगस्त 2022
भारतवर्ष में अंतिम पोलियो केस 11 वर्ष पूर्व जनवरी 2011 में हुआ था वर्तमान में
आस-पड़ोस के राष्ट्रों में पोलियो वायरस विद्यमान है, जिससे पोलियो का खतरा एवं वैक्सीन ड्राईव्ड पोलियो वायरस को दृष्टिगत रखते
हुये जन समुदाय की पोलियो के विरुद्ध प्रतिरोध शक्ति बनाये रखना अति आवश्यक है। मई
2022 में आयोजित इंडिया एक्सपर्ट एडवाईजरी ग्रुप की बैठक की
अनुशंसा अनुसार भारत शासन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा सितंबर 2022 में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का अतिरिक्त चरण 18 से 20 सितंबर 2022 तक आयोजित किया जायेगा
जिसमें मध्यप्रदेश के 16 जिलों का चयन किया गया
है। अभियान अन्तर्गत 0-5 वर्ष से बच्चों को पोलियो की
खुराक पिलाई जायेगी। अतः निर्देशित किया गया है कि पोलियो के खतरे को देखते हुये
अभियान की तैयारियों हेतु कुछ बातों पर विशेष ध्यान दिया जाए।
कार्य योजना - जिले में 0 से 5 वर्ष के समस्त बच्चों की लाईन लिस्टिंग अभियान पूर्व पूर्ण
कराकर, सूक्ष्म-कार्ययोजना, भारत शासन द्वारा उपलब्ध कराई गई गाईड-लाईन अनुसार एन.पी.एस.पी. के सहयोग से
तैयार कराने के निर्देश दिए गए हैं। निर्देश में कहा गया है कि बूथ, घर-घर, ट्रांजिस्ट एवं मोबाईल टीम का गठन हेतु क्षेत्रीय
स्वास्थ्यकर्ताओं का चयन करें तथा दिवसवार ग्रामीण क्षेत्र में 80 से 100 घर प्रति टीम एवं शहरी क्षेत्र में 110 से 125 घर प्रति टीम दें। इसी प्रकार पल्स पोलियो बूथ निर्माण
हेतु सही वर्गीकरण करें, विगत वर्ष आयोजित अभियान
समीक्षा उपरांत सुनिश्चित करें। ’बी’ टाईप बूथ पर 150-250 बच्चे प्रथम दिवस दवा
पिलायेगी। दूसरे एवं तीसरे दिन घर-घर जाकर टीम दवा पिलायेगी किन्तु ’सी’ टाईप हेतु प्रथम दिवस से ही घर-घर भ्रमण पश्चात् बच्चों को
आच्छादित करेंगे। ’ए’ बूथ पर 4 सदस्य एवं बी एवं सी बूथ में 2 सदस्य रखें जाएं जिसमें 1 महिला एवं स्वास्थ्यकर्मी
अनिवार्य है। यह सुनिश्चित करें कि अभियान की सूक्ष्म कार्ययोजना ब्लॉकवार फार्म 1-3 एवं 4ए से 4ई, 4टी, 5-6 एवं माईग्रेटरी प्लान तथा नर्सरी स्कूल, मदरसा, मस्जिद, नर्सिंग होम, प्रायवेट पीडियाट्रिक क्लीनिक, बहुमंजिला भवन, हाट-बाजार की सूची तथा सुपरवाईजर प्लान, साफ्ट एवं हार्ड कॉपी ब्लॉक, जिला, संभाग एवं राज्य टीकाकरण पर ईमेल द्वारा कार्ययोजना 13 सितम्बर 2022 तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराएं।
सुपरविजन - निर्देश में कहा गया है
कि ’5ए’ टाईप बूथ पर 1 सुपरवाईजर दूसरे एवं तीसरे दिन 10 घर-घर टीम पर
1 सुपरवाईजर कार्यरत रहेंगे। सुपरविजन हेतु शासकीय स्वास्थ्य
कर्मचारी होना अनिवार्य है। सभी सुपरवाईजर एरिया मैप तैयार कराएं। अभियान की
गुणवत्ता हेतु सशक्त सुपरविजन अहम है। अतः माईग्रेटरी स्थलों हेतु, सर्वश्रेष्ठ सुपरवाईजर का चयन किया जाए। टीम द्वारा घर यदि कन्वर्जन से
किन्हीं कारणों से छूट जाते हैं, दूसरे दिन उन पर सुपरवाईजर
भ्रमण करेंगे। सुपरवाईजर उनके क्षेत्र के स्कूलों का भ्रमण कर सुनिश्चित करेंगे की
सभी 5 साल तक के बच्चे टीम द्वारा सुरक्षित कर दिये हैं।
हाई रिस्क एरिया - जिले में
चिन्हित हाई रिस्क एरिया सूचीबद्ध कर पल्स पोलियो टीकाकरण हेतु विशेष ध्यान दिए
जाने के निर्देश दिए गए हैं। कहा गया है कि इस हेतु सर्वश्रेष्ठ टीम एवं सुपरवाईजर
नियुक्त करें तथा इन्हीं क्षेत्रों में जिला, ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को भ्रमण हेतु निर्देशित करें। मेले, हाट बाजार स्थल की सूची तैयार कर ट्रांजिट टीम द्वारा दवा पिलवाएं।
जिला, ब्लॉक आई.पी.पी.आई. कार्यशाला - जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं
जिसे एन.पी.एस.पी. डब्लू.एच.ओ. के सहयोग से पूर्ण करायें, कार्यशाला में समस्त मेडीकल ऑफीसर, डी.पी.एम., बी.पी.एम. अनिवार्यतः उपस्थित हों। साथ ही ब्लॉक स्तरीय कार्यशाला 9 सितम्बर 2022 तक अनिवार्य रूप से पूर्ण करें।
जिला टास्क फोर्स बैठक - निर्देश दिए
गए हैं कि 8 सितम्बर 2022 के पूर्व जिला अधिकारी की
अध्यक्षता में अन्तर्विभागीय समन्वय स्थापित करने हेतु जिला टॉस्क फोर्स बैठक
आयोजित करें तथा लिए गए निर्णयों का क्रियान्वयन पूर्ण करने हेतु 13 सितम्बर 2022 के पूर्व ब्लॉक टास्क फोर्स बैठक एस.डी.एम. की अध्यक्षता
में सम्पन्न कराकर राष्ट्रीय अभियान संचालन हेतु स्थानीय बिन्दुवार समस्याओं का
समाधान सुनिश्चित करें।
प्रशिक्षण - प्रतिवर्ष अनुसार पल्स
पोलियो कार्ययोजना में नामजद टीम सदस्यों एवं सुपरवाईजर का प्रशिक्षण दी गई
मार्गदर्शिका अनुसार प्रशिक्षित मेडीकल ऑफीसर द्वारा कलेण्डर अनुसार आयोजित करें
तथा रोल प्ले द्वारा परिवारजनों से पूछताछ एवं टेलीशीट भरवाकर रिकार्ड रख-रखाव का
परिपक्व ज्ञान सभी प्रशिक्षणार्थियों को अवश्य दें। सम्पूर्ण प्रशिक्षण कार्य 15 सितम्बर 2022 तक अनिवार्य रूप से संपन्न कराएं। अनुपस्थित, प्रशिक्षणार्थियों का ब्लॉक स्तरीय एक अंतिम सत्र 17 सितम्बर 2022 तक पूर्ण करें तथा उपस्थिति पत्रक एनपीएसपी युनिट भेजें।
समय की पाबंदी - सुनिश्चित करें कि जिले
के सभी यूथ एवं घर-घर टीम दिवसों पर प्रतिदिन प्रातः 8 बजे से सांय 5 बजे तक पल्स पोलियो टीम एवं
सुपरविजन कार्य,
गाईडलाईन अनुसार हो। घर-घर भ्रमण - घर-घर भ्रमण में
कार्य की गुणवत्ता अति महत्वपूर्ण है। सुनिश्चित करें कि कार्यक्षेत्र में एक भी
घर एवं एक भी बच्चा ना छोड़ें। दोपहर पश्चात् अनिवार्य रूप से एक्स घरों का पुनः
भ्रमण अवश्य हो। समस्त सुपर वाईजर वैक्सीन कैरियर प्रथम दिन से लेकर चलें तथा 10 प्रतिशत घरों का सुपरविजन कर प्रतिदिन प्रमाणीकरण करें कि उनके क्षेत्र में
एक भी नवजात शिशु तथा स्कूली, मदरसे के छात्र-छात्राएं
दो बूंद जिन्दगी से वंचित नहीं रहें एवं एक भी नया एएफपी केस पाया, नहीं पाया गया। समस्त प्राध्यापकों से टीम संलग्न प्रमाण पत्र प्राप्त करें।
प्रचार-प्रसार - निर्देश दिए गए हैं कि
सम्पूर्ण जिले में प्रचार-प्रसार हेतु किये जा रहे प्रयासों की प्रतिदिन समीक्षा
करें। वॉल पेंटिंग कराएं। जननी एक्सप्रेस एवं विभागीय वाहनों पर बैनर लगवाएं। लोकल
टीवी चैनल पर संदेश दें तथा प्रमुख स्थलों पर स्ट्रीट बैनर एवं ग्रामीण क्षेत्रों
एएनएम, आशा अन्टाईड फंड से नारे लेखन करवाएं। रूट चार्ट अनुसार
माईकिंग 17 सितंबर 2022 को हो। 0 से 5 वर्ष के बच्चों की अद्यतन सर्वे सूची उपयोग कर बूथ दिवस पर
शत-प्रतिशत बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित करें। स्कूली बच्चों की होमवर्क कॉपी में
संदेश ’’पल्स पोलियो बूथ पर आपका स्वागत 18 सितंबर 2022’’
लेख करवाएं 17 सितंबर 2022 को शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जन-जागृति रैली आयोजन करें तथा इनके
फोटोग्राफ भी रखें। बड़े शहरों में ’रैली ऑन व्हील्स’ का आयोजन झुग्गी बस्तियों को केन्द्रित करते हुए करें।

No comments:
Post a Comment