रेवांचल टाइम्स - अंजनिया क्षेत्र के महाकाल के भक्त मंडल के लगभग 151 सदस्यों एवं श्रेत्रीय शिव भक्तों द्वारा रविवार से अनुष्ठान प्रारंभ कर सोमवार को ब्रम्ह मुहूर्त 4 बजे से महाकाल भगवान का शहस्त्रार्चन एवं महाभिषेक खेरमाई प्रांगड़ अंजनिया में यज्ञाचार्य नीलू महाराज जी एवं शिवम महाराज के आचार्यत्व में कराया जायेगा। आयोजन हेतु महाकाल भगवान का विशाल शिवलिंग का निर्माण कराया जा रहा है साथ ही रुद्री निर्माण भी होगा।एक दिवसीय शिवार्चन यज्ञ में महाकाल का 33 पवित्र नदियों और 4 समुद्रों के जल से स्नान होगा।सभी 1008 दूर्बा,कनेर के फूल,शमी पत्र,शमी पुष्प 2100 विल्वपत्रों, कमल-पुष्प मेवा आदि से अर्चन होगा 11 प्रकार की औषधियों के रस से महाभिषेक होगा। हवन के पश्चात 2100 दीपकों से महाआरती सिद्धघाट रेवा दरबार रिपटा मंडला ठाकुर आरती मंडल के द्वारा संगीत मय आरती का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत हो रहे वृक्षारोपण एवं ध्वजारोहण कार्यक्रम में सभी राजनीतिज्ञ एवं सम्माननीय नागरिकों सहित अधिकारी गण भी उपस्थित रहेंगे। आयोजन समिति ने सभी से उपस्थित होने की अपील की है।
Saturday, August 6, 2022
अजनियां में महाकाल के भक्तों द्वारा महारुद्राभिषेक
Tags
# india
# madhya madhya pradesh
# mandla
# Top
Share This
About digital bharat
Top
Labels:
india,
madhya madhya pradesh,
mandla,
Top
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper

No comments:
Post a Comment