BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
वन परीक्षेत्र अधिकारी किरणापुर सामान्य एवं उनके टीम के द्वारा वन्य प्राणी जंगली सूअर के मांस सहित शिकारी किये गए गिरफ्तार... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, August 6, 2022

वन परीक्षेत्र अधिकारी किरणापुर सामान्य एवं उनके टीम के द्वारा वन्य प्राणी जंगली सूअर के मांस सहित शिकारी किये गए गिरफ्तार...



रेवांचल टाईम्स - जंगली जानवरों का शिकार करने वाले शिकारी को मांस सहित पकड़ा गया, जानकारी के अनुसार लांजी, के अंतर्गत विगत दिवस 5 अगस्त 2022 को किरणापुर वन विभाग को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की वन परीक्षेत्र किरणापुर अंतर्गत जंगल से लगे राजस्व के खेत में जंगली सूअर का शिकार किया गया है जिसके पश्चात तत्काल वन परीक्षेत्र अधिकारी के द्वारा टीम का गठन करते हुए तत्काल मौके पर भेजा गया तो वन कर्मचारी के द्वारा देखा गया कि जंगली सूअर को झाड़ियों के किनारे काटकर पकड़ा गया है जिसके पश्चात दबिश देते हुए खोजबीन की गई तब ज्ञात हुआ कि जंगल से पहाड़ी के रास्ते नीचे राजस्व खेत के अंदर वन्य प्राणी जंगली सूअर भटक कर खेत में आ गया था खेत मालिक परमेश्वर पिता जैय सिंह मरावी निवासी ग्राम साल्हे अपने धान के खेत में छिड़काव अपने साथी खेमनलाल पिता राधेलाल निवास ग्राम बक्कर के साथ कर रहा था वहीं पर जंगल में अन्य दो आरोपी रवि पिता रामेश्वर एवं राधेलाल पिता बेहतर ढीमर निवास ग्राम साल्हे टोला बकरी चरा रहे थे तभी परमेश्वर के बुलाने पर उक्त तीनों लोग परमेश्वर के खेत में अपनी पांचवे साथी अखिलेश पिता डोलन सिंह की मदद से वन्य प्राणी जंगली सूअर को पहले हाका लगाकर पकड़ लिया फिर पांचो बेहरहमी पूर्वक कुल्हाड़ी की सहायता से काटकर छोटे-छोटे टुकड़े बनाया गया एवं मास को पकाया गया जिसके पश्चात आरोपी परमेश्वर के निवास स्थान तलाशी ली गई तो उसके घर में वन्य प्राणी चीतल के चार नग सिंग करंट फैलाने वाला 420 ग्राम जी आई तार एवं 14 मीटर बिजली के तार के साथ मांस काटने मैं उपयोग की गई लकड़ी एवं कुल्हाड़ी जिस पर वन्य प्राणी सूअर का खुन लगा हुआ था के साथ बाट सहित खून से लसाहुआ लोहे का तराजू पाया गया जिससे पूछताछ करने पर उसके द्वारा वन्य प्राणी जंगली सूअर का शिकार करने का अपने साथियों के साथ करना स्वीकार कर दिया जिसके पश्चात उपरोक्त वर्णित आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके विरोध वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 2,9,39,50 एवं 51 के तहत् वन्य अपराध क्रमांक 16 0 89 09 दिनांक 6 ,8 ,2022 दर्ज किया गया जिसके पश्चात गिरफ्तार चारों आरोपियों का स्वास्थ्य परीक्षण कराने के पश्चात मान्य प्रथम श्रेणी न्यायालय बालाघाट प्रस्तुत किया गया

उक्त कार्य वाही वन परीक्षेत्र अधिकारी शिशुपाल अहिरवार के निर्देशन में की गई जिसमें वन परीक्षेत्र किरणापुर सामान्य के वन अमले के रूप में एन के उके वनपाल महबूब खान वनपाल आर यस चौहान वनपाल सुरेश निन्हावे वनपाल उके वनरक्षक मुकेश इकबाल कुरैशी आदि का विशेष योगदान रहा।



No comments:

Post a Comment