BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कई गांवों को कराया जा रहा खाली,निर्माणाधीन बांध में लीकेज के बाद बढ़ता जा रहा पानी का रिसाव - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, August 12, 2022

कई गांवों को कराया जा रहा खाली,निर्माणाधीन बांध में लीकेज के बाद बढ़ता जा रहा पानी का रिसाव



रेवांचल टाईम्स। मध्यप्रदेश में तेज बारिश हो रही है, कई जिलों में टूटकर बरस रहे बादलों की वजह से एक बार फिर नदी-नाले उफना गए हैं। नदी-नाले उफान पर होने से लोगों की जान पर बन आई है। वही ऐसे में मध्य प्रदेश के धार जिले में बने बांध में लीकेज की सूचना के बाद हड़कंप मच गया।


निर्माणाधीन डैम फूटने का खतरा :

बता दें कि, धार में भरुडपुरा और कोठीदा के बीच कारम नदी पर बनाए जा रहे बांध में लीकेज के बाद पानी का रिसाव बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार सुबह भारी मात्रा में बांध के एक तरफ की मिट्‌टी बह गई। मिट्‌टी से बनी डैम वॉल का बड़ा हिस्सा ढह गया। प्रशासन ने आसपास के 11 गांवों को खाली करा रहा है। पूरे मामले में प्रशासन सतर्क है। वही मुख्यमंत्री शिवराज भी इस मामले में पल-पल का अपडेट ले रहे हैं।



नदी के किनारे रहने वाले सभी ग्रामीणों को अलर्ट कर सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है। वही मुम्बई, आगरा, राजमार्ग, खालघाट से मानपुर तक कराया बंद करा दिया गया है। काकडदा, मेलखेड़ी, काकरिया, मिर्जापुर, बडवी और जलकोटा गांव में अलर्ट जारी किया गया है। इधर धामनोद-बड़वाह मार्ग का ट्रैफिक पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। वही, इसकी जानकारी मिलते ही जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट धार ज़िले के कारम डैम पहुंच रहे हैं। यहां जल संसाधन विभाग के सभी वरिष्ठ अधिकारी एवं जिला प्रशासन के अधिकारीगण द्वारा अपनी देख-रेख में बांध में हुए लीकेज से उत्पन्न परिस्थितियों में आपदा प्रबंधन का कार्य किया जा रहा है।


बता दें, गुरुवार को मध्यप्रदेश के कई जिलों में हुई भारी बारिश के कारण नादि, नाले और बांधों का जलस्तर बढ़ गया है। इसी बीच धार जिले में बने बांध में लीकेज होने की जानकारी मिलने के बाद कई गांवों में अलर्ट जारी किया गया था। इस मामले को प्रशासन और जन संसाधन विभाग ने गंभीरता से लेते हुए पानी का लीकेज रोकने के लिए कार्रवाई भी शुरू कर दी थी।


कमलनाथ ने सोशल मीडिया में पोस्ट कर व्यक्त की चिंता

इधर बांध की मिट्टी धंसकने की खबर मिलने पर पूर्व सीएम कमलनाथ ने सोशल मीडिया में पोस्ट कर चिंता व्यक्त की। कमलनाथ ने लिखा- मध्यप्रदेश के धार ज़िले में कारम नदी पर नवनिर्मित कोठिदा-भारुडपूरा डैम में लिकेज की ख़बर बेहद चिंताजनक। 304 करोड़ की इस योजना में शुरू से स्थानीय ग्रामीणजनो व जनप्रतिनिधियो द्वारा भ्रष्टाचार व घटिया निर्माण कार्य की शिकायत दर्ज करवायी जा रही थी लेकिन शिकायतों की अनदेखी की गयी , जिसके परिणाम स्वरूप पहली बारिश में ही यह लिकेज की घटना सामने आयी है।

No comments:

Post a Comment