BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
तिरंगा अभियान की जागरूकता के लिए महारैली आयोजित श्री कुलस्ते ने स्टेडियम में दिलाई शपथ, कलेक्टर-एसपी ने की अगवानी - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, August 12, 2022

तिरंगा अभियान की जागरूकता के लिए महारैली आयोजित श्री कुलस्ते ने स्टेडियम में दिलाई शपथ, कलेक्टर-एसपी ने की अगवानी

 





मण्डला 12 अगस्त 2022

                आजादी के 75वे वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 11 से 17 अगस्त तक स्वतंत्रता सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगाअभियान के तहत सभी शासकीय, अशासकीय, निजी संस्थानों, व्यापारी प्रतिष्ठानों तथा प्रत्येक घरों में तिरंगा झंडा लगाया जाएगा या फहराया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं अभियान में प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 12 अगस्त को प्रातः 9:30 बजे महारैली का आयोजन किया गया। इस महारैली में पुलिस, वन, सीआरपीएफ के जवान, शासकीय एवं अशासकीय स्कूल तथा कॉलेज के विद्यार्थी, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, एनजीओ, रोटरी क्लब, शासकीय अधिकारी एवं कर्मचारी, व्यापारी संघ, महिलाएं एवं बड़ी संख्या में आमजन शामिल हुए।

                महारैली कलेक्टर हर्षिका सिंह एवं एसपी यशपाल सिंह राजपूत की अगुवाई में प्रातः 9:30 बजे कलेक्ट्रेट परिसर से प्रारंभ होकर भारत माता की जय एवं देशभक्ति के नारों के साथ जिला मुख्यालय के प्रमुख मार्गों एवं चौराहों से गुजरी। महारैली में शामिल हुए सभी लोगों ने हाथ में तिरंगा झंडा लेकर जिलेवासियों को हर घर तिरंगाअभियान से जुड़ने का संदेश दिया। महारैली में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम, सीईओ जिला पंचायत रानी बाटड, वरिष्ठ वन अधिकारी सहित जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए। महारैली लगभग 10:30 बजे स्टेडियम ग्राउंड में समाप्त हुई।

 

केन्द्रीय मंत्री श्री कुलस्ते ने दिलाई शपथ

 

                महारैली जिला मुख्यालय के बैगाबैगी चौक, लालीपुर चौराहा सहित प्रमुख रास्तों से गुजरते हुए स्टेडियम ग्राउंड पहुंची। स्टेडियम ग्राउंड में केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते भी शामिल हुए। उन्होंने महारैली में शामिल सभी व्यक्तियों को हर घर तिरंगाअभियान से जुड़ने और राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान की शपथ दिलाई। श्री कुलस्ते ने हर घर तिरंगाअभियान में सक्रियता से जुड़कर भाग लेने वाले स्कूल, कॉलेज के विद्यार्थियों, समाजसेवियों, प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, एनजीओ को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत उत्सव के तहत होने वाले आयोजन तथा हर घर तिरंगाअभियान हर सभी के लिए और विशेषकर नई पीढ़ी के लिए विशेष महत्व रखता है।


No comments:

Post a Comment