रेवांचल टाईम्स - मंडला में पदस्थ पुलिस अधिकारी को किसी भी अपराध की जांच में उच्च मानकों को स्थापित करके पेशेवर रवैये को बढ़ाने, ईमानदारी, कर्त्तव्यनिष्ठा व काम से असाधारण साहस का परिचय देने वाले पुलिस कर्मियों को यह मेडल 2018 से दिया जा रहा है। इस पदक का उद्देश्य पुलिसर्मियों को प्रोत्साहित करना है। 2018 में केंद्रीय गृह मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहित करने के लिए पांच पुलिस पदक शुरू किए थे। इसमें विशेष संचालन पदक, पुलिस आंतरिक सुरक्षा सेवा पदक, असाधारण कुशलता पदक, उत्कृष्ट एवं अति उत्कृष्ट सेवा पदक और जांच में उत्कृष्टता पदक शामिल हैं।
इन पुरस्कारों को प्राप्त करने वाले कर्मियों में सीबीआई के 15, महाराष्ट्र पुलिस के 11, मध्य प्रदेश पुलिस और उत्तर प्रदेश पुलिस के 10-10, मध्य प्रदेश पुलिस के 10 लोगों में से मंडला जिले के दो निरीक्षको को भी इस सूची में जगह मिली हैं। उनके नाम निरीक्षक सक्तु राम मरावी, थाना बिछिया एवं निरीक्षक अमृतलाल तिग्गा थाना मोतीनाला से केरल पुलिस, राजस्थान पुलिस और पश्चिम बंगाल पुलिस के आठ-आठ कर्मचारी और शेष अन्य राज्यों के हैं। /यूटी/संगठन, इनमें अट्ठाईस (28) महिला पुलिस अधिकारी शामिल हैं।
लिंक पे क्लिक करके दी गयी जगह पर अपना नाम लिखें और बेहद खूबसूरत पोस्टर शेयर करें*
हर घर तिरंगा ... देश की स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव 2022 मनाना ना भूले..

No comments:
Post a Comment