मण्डला 12 अगस्त 2022
’हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्री फग्गन
सिंह कुलस्ते की अध्यक्षता में राजा शंकरशाह-रघुनाथशाह की जन्मस्थली में कार्यक्रम
आयोजित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री कुलस्ते ने कहा कि आजादी की
लड़ाई में मंडला का अविस्मरणीय योगदान है। उन्होंने आजादी के 75वे वर्षगांठ की जानकारी देते हुए कहा कि हम सभी को स्वतंत्रता सेनानियों के
जीवन से सबक लेने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में उन्होंने मंडला जिले के
स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को मंच से सम्मानित किया। राज्यमंत्री श्री
कुलस्ते ने ’हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत
सभी जिलेवासियों को 13 से 15 अगस्त के बीच अपने घरों में तिरंगा झंडा लगाने की अपील भी की।
किला परिसर में आयोजित
कार्यक्रम में पूर्व राज्यसभा सांसद संपतिया उईके, कलेक्टर हर्षिका
सिंह, पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत, सीईओ जिला
पंचायत रानी बाटड, स्वतंत्रता सेनानी तथा
दिव्यांग बच्चे भी शामिल हुए। किला परिसर में कलेक्टर हर्षिका सिंह ने ’हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत
जिलेभर में आयोजित हो रहे जागरूकता कार्यक्रमों की जानकारी दी तथा कार्यक्रम के
आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया।
लिंक पे क्लिक करके दी गयी जगह पर अपना नाम लिखें और बेहद खूबसूरत पोस्टर शेयर करें*
हर घर तिरंगा ... देश की स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव 2022 मनाना ना भूले..
.jpeg)
.jpeg)
No comments:
Post a Comment