रेवांचल टाईम्स –मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद सिवनी के एक पत्र ने मोहरिरो (वार्ड जमादार) की हालत खराब कर दी । नगर पालिका परिषद द्वारा वार्ड जमादारों को हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत 24 वार्ड में 22273 नग झंडे विक्रय करने को 10/8/2022 दिए गए थे। जो विक्रय नहीं हो पाए तो मुख्य नगरपालिका अधिकारी ने 10/08/2022 को पुनः पत्र जारी कर 13/08/2022 तक 24 वार्ड में 22273 नग तिरंगा झंडा जो कि 25 रू प्रति नग बेचने का आदेश दिया है, साथ ही नहीं बेच पाने पर बचे हुए तिरंगे की कीमत वार्ड जमादारो के वेतन से काटने का आदेश दे दिया है।
अब सवाल है।
1 क्या जमादारो को बेचने का प्रशिक्षण दिया गया है।
2 लगभग 24000 घर वाले शहर में सभी लोग नगर पालिका से झंडा खरीदेगे।
3 क्या नगर वासियों को मजबूर किया जाएगा नगर पालिका से झंडा खरीदने को।
4 क्या झंडे नही बिकने पर जमादारों की वेतन काटना उचित होगा।
5 जिन नागरिकों ने समूह की महिलाओं या अन्य जगह से झंडा खरीद लिए है उन्हे जबरदस्ती और झंडे खरीदना पड़ेगा।
6 जबकि 13 को लोक अदालत है जिसके प्रकरण भी जमादारों को ही बांटना है।

No comments:
Post a Comment