रेवांचल टाईम्स – अखिल भारतीय मेहरा समाज संगठन नई दिल्ली के प्रांतीय सह सचिव राजेश डेहरिया ने बताया कि श्रीमती पार्वती डेहरिया निवासी सिवनी को सर्वसम्मति से अखिल भारतीय मेहरा समाज संगठन नई दिल्ली की राष्ट्रीय महासचिव के पद पर नियुक्त किया गया है, हम उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते है।
ज्ञातव्य हो कि श्रीमती पार्वती डेहरिया हमेशा जनहितैषी कार्य करते रहती है, उन्होंने सैकड़ों महिलाओं को सिलाई ,कढ़ाई ,बुनाई इत्यादि का प्रशिक्षण निरन्तर प्रदान करते हुए उन्हें सशक्त बनाने का काम कर रही है,कोरोना महामारी के समय पर भी श्रीमती पार्वती डेहरिया ने जनता को हर सम्भव सहायता प्रदान किया । श्रीमती डेहरिया हमेशा ही जनहित के कार्य करते रहती है।
हम राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अशोक आज़ाद एवं संजय मंगरे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष,बँटी डेहरिया राष्ट्रीय संगठन सचिव का श्रीमती पार्वती डेहरिया के राष्ट्रीय महासचिव के पद पर नियुक्त किये जाने पर आभार व्यक्त करते है। एवं श्रीमती पार्वती डेहरिया को शुभकामनाएं प्रेषित करते है ।
लिंक पे क्लिक करके दी गयी जगह पर अपना नाम लिखें और बेहद खूबसूरत पोस्टर शेयर करें*
हर घर तिरंगा ... देश की स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव 2022 मनाना ना भूले..

No comments:
Post a Comment