BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
तांत्रिक क्रिया से सट्टा नम्बर निकालने जा रहे सात लोगों वन विभाग की टीम ने धरदबोचा तलाशी में मिले जंगली जानवरों की खाल और... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, August 13, 2022

तांत्रिक क्रिया से सट्टा नम्बर निकालने जा रहे सात लोगों वन विभाग की टीम ने धरदबोचा तलाशी में मिले जंगली जानवरों की खाल और...




रेवांचल टाईम्स - अंजनिया वन परिछत्रे के अंतर्गत, वन प्राणी के खाल और हडडी के साथ सात लोगों को वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया है, वही जानकारी के अनुसार, अंजनिया बस स्टैंड में मुखबिर की सूचना के आधार पर वन्य जीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो जबलपुर एवं पूर्व सामान्य वन मंडल मण्डला के परिक्षेत्र जगमण्डल की टीम ने संयुक्त रूप से घेरा बंदी कर 7 व्यक्तियों को अंजनिया बस स्टैंड में संदिग्ध देख कर उनसे पूछताछ की गई। पूछताछ करने पर आरोपियों के पास से 1 नग थैला एवं 1 नग प्लास्टिक की बोरी में रखे वन्य प्राणी तेंदुआ की खाल, जंगली सुअर का ढांचा, खीसे रखकर तांत्रिक क्रिया से सट्टा नंबर निकालने जा रहे थे. जिन्हें बस स्टैंड अंजनिया में पकड़ा गया। आरोपियों पर वन विभाग द्वारा वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया, सातों आरोपियों को माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट बिछिया के समक्ष प्रस्तुत किया गया जहाँ से इन्हें 15 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।


वही गिरफ़्त में आरोपियों के नाम

(1) गोपी/प्रेमलाल बरेवा उम्र लगभग साल,

(2) बेनीप्रसाद कमरे/ पन्ना लाल उम्र 50 साल

(3) दसई ककोडिया/ हल्के

(4) सुनील ताराम/स्वामी उम्र 35

(5) रामस्वरूप ककोडिया/दसई उम्र 29 वर्ष

(6) पंजे लाल इनवाती/शिव प्रसाद उम्र 45 वर्ष (7) रम्मू लाल परते/जीवन उम्र 62 साल सभी निवासी तहसील लखनादौन तथा तहसील धूमा के आसपास के क्षेत्र जिला सिवनी के हैं।


सम्पूर्ण कार्यवाही पुनीत गोयल वन मंडल अधिकारी पूर्व सामान्य वन मंडल मण्डला के कुशल नेतृत्व में, करण सिंह रंधा एस. डी. ओ. जगमंडल के निर्देशन में श्रीमति लतिका तिवारी उपाध्याय परिक्षेत्र अधिकारी जगमण्डल के मार्गदर्शन में की गई. कार्यवाही में परिक्षेत्र अधिकारी बिछिया की सक्रिय भूमिका रही. कार्यवाही में शामिल आर.पी. बेलेन्द्र उपवन क्षेत्रपाल परिक्षेत्र सहायक अंजनिया, अर्जुन विश्वकर्मा वनपाल, शिवम शुक्ला वन रक्षक, बालसिंह ठाकुर वन रक्षक, प्रहलाद श्रीवास वन रक्षक, अभिषेक शुक्ला वन रक्षक, मिलसिह तेकाम वन रक्षक, पहल सिंह मार्को वन रक्षक, ब्रजभान सिंह कुल्हिया वन रक्षक, हरेंद्र चौरसिया वन रक्षक, रामलाल हरदहा वन रक्षक, नितिन पटेल वन रक्षक, कौशल कोकड़िया वन रक्षक, शिव उइके वन रक्षक अनिल मार्को वन रक्षक, प्रदीप भांडे वन रक्षक फिरोज खान वन रक्षक, महेश पन्द्रों वन रक्षक, बालमुकुंद तिवारी वाहन चालक की सराहनीय भूमिका रही

No comments:

Post a Comment