रेवांचल टाइम्स - नारायणगंज विकासखंड मुख्यालय अंतर्गत नेशनल हाईवे NH 30 रायपुर से जबलपुर मार्ग के मध्य थाना टिकरिया अन्तर्गत ग्राम कुड़ामेली में शनिवार दोपहर 3 बजे बाइक सवार तीन युवकों को ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया. जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया. हादसे के बाद से लोडिंग वाहन चालक को वाहन सहित थाने लाया गया है. इस संबंध में सूचना मिलने पर टिकरिया पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को स्थानीय ग्रामीण अरुण यादव,अनिल यादव, सचिन यादव आदि के सहयोग से समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणगंज पहुंचाया गया। वहीं दोनों शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
मौके पर दो युवकों की हुई मौत एक घायल
घटना स्थल पर मौके पर पहुंची टिकरिया पुलिस की टीम से थाना प्रभारी माधव सिंह ठाकुर ने बताया कि एक ही बाइक में 3 लोग सवार थे। बाइक सवार नारायणगंज क्षेत्र की ओर आ रहे थे । वही मंडला की तरफ से ट्रक जबलपुर की ओर जा रही थी जिसका न. CG. 04. M8 5531है इसी बीच दोनो आपस में भिड़े बीजाडांडी ब्लॉक के ग्राम जेवरा निवासी जन्नो मार्को उम्र 30 वर्ष और नारायणगंज ब्लॉक के ग्राम अहिरवाड़ा निवासी शिवकुमार परस्ते 32 वर्ष की मौके पर मौत हो गया। साथी राजेंद्र सोयाम उम्र 38 ग्राम जेवरा को गंभीर रूप से चोट आई है वह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणगंज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जिसका इलाज चल रहा है।


No comments:
Post a Comment