रेवांचल टाईम्स - मंडला जबलपुर रोड़ नेशनल हाईवे तीस में एक तेज रफ़्तार बेलगाम बस ने बाइक चालक को जोरदार टक्कर मार दी टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटरसाइकिल में सवार तीन लोगों की मौके में ही दर्दनाक मौत हो गई। और बस भी अनियंत्रित होकर पलट गई बस में सवार लोगो को कोई गंभीर चोटें की जानकारी नही प्राप्त हुई है।
वही जानकारी के अनुसार ग्राम तिंदनी के पास एक तेज रफ्तार बस ने मोटरसाइकिल में तीन लोग सवार होकर कालपी जा रहे थे। वही मृतकों में पिता और पुत्र समेत गाँव का रहने वाला साथ मे जा रहा था ये लोग विकास खण्ड भुआ बिछिया के ग्राम नयेगाव के निवासी बताए जा रहे है घटना के बाद कोतवाली पुलिस मौके में पहुँच कर मामले की जांच कर रही है।


No comments:
Post a Comment