BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
संगठन को मजबूत करना सबकी सम्मिलित जिम्मेदारी है-यादव, नगरीय निकाय व विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की बैठक आयोजित... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, August 31, 2022

संगठन को मजबूत करना सबकी सम्मिलित जिम्मेदारी है-यादव, नगरीय निकाय व विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की बैठक आयोजित...




रेवांचल टाईम्स - मण्डला जिले में होने वाले निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस संगठन ने मजबूती के साथ शुरुआत कर दी है। जिले के पांचों नगरीय निकायों में कांग्रेस संगठन की गतिविधियां जोर पकड़ चुकी हैं, बैठकों के साथ वार्डों में प्रत्याशियों के चयन को लेकर प्रक्रियाएं जारी हैं। मंगलवार को नगरपालिका टाउन हॉल में जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिला कांग्रेस प्रभारी दिनेश यादव व सहप्रभारी शशांक दुबे ने नगरीय निकाय व विधानसभा चुनाव हेतु प्रदेश कांग्रेस द्वारा जारी दिशा निर्देशों से कार्यकर्त्ताओ को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करना और जीत दिलाना सबकी सम्मिलित जिम्मेदारी है। समन्वय के साथ बूथों को मजबूत करना है। नगरीय निकाय में जीतने वाले उम्मीदवारों का चयन करना एक जटिल काम है लेकिन हम सब मिलकर इस काम को आसान करेंगे और सभी निकायों में शानदार जीत हासिल करेंगे। नगरों के साथ ब्लॉकों, मण्डलमों, सेक्टरों के माध्यम से हर बूथ तक हमको पहुंचना है हर बूथ को मजबूत करना है ताकि विधानसभा चुनावों में हम ऐतिहासिक जीत हासिल करें और कमलनाथ को फिर से प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाएं। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष एड राकेश तिवारी, बिछिया विधायक नारायण सिंह पट्टा, निवास विधायक डॉ अशोक मर्सकोले सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों मोर्चा संगठन अध्यक्षों ब्लॉक अध्यक्षों ने भी बैठक को संबोधित किया। बैठक में जिले के समस्त जनप्रतिनिधि, संगठन के पदाधिकारी, मोर्चा संगठनों के अध्यक्ष सहित सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

No comments:

Post a Comment