BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जबलपुर में गोल्ड शो रूम से साढ़े पांच करोड़ की चोरी का खुलासा, तीन आरोपित गिरफ्तार - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, August 31, 2022

जबलपुर में गोल्ड शो रूम से साढ़े पांच करोड़ की चोरी का खुलासा, तीन आरोपित गिरफ्तार

  




जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले स्थित ज्वेलरी शॉप में हुई सबसे बड़ी साढ़े पॉच करोड की चोरी का 15 दिनों के अंदर जबलपुर पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने 3 गोहलपुर के युवकों को गिरफ्तार किया है। युवकों के पास से चुराए हुए सोने के जेवर वजनी 10 किलो 252 ग्राम 070 मिली ग्राम कीमती 5 करोड़ 43 लाख 43 हजार 500 रूपये के एवं घटना में प्रयुक्त कटर, इनोवा एवं मोटर सायकिल भी जप्त कर ली गई है।

कर्जा चुकाने दिया वारदात को अंजाम

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा ने बताया कि उपरोक्त घटित हुई सनसनीखेज घटना के सम्बंध में पकडे गये आरोपियों से पूछताछ करने पर पाया गया कि आरोपी गोपी उर्फ गुलाम मुस्तफा वाहन खरीद बिक्री का व्यापार करता था एवं इलेैट्रानिक सामान बनाने का छोटा कारखाना चलाता था। कोरेाना लॉकडाउन के बाद व्यापार में घाटा होने से कर्ज बढ गया था।घटना में प्रयुक्त इनोवा कार भी आरोपी ने लोन पर खरीदी थी। जिसका कर्ज वह चुका नहीं पा रहा था और कर्जदाता लगातार उससे अपने पैसे मांग रहे थे।जिससे आरोपी ने ज्वेलर्स की दुकान मे चोरी करने का षणयंत्र बैजू उर्फ बैजुद्दीन के साथ मिलकर किया।

एक माह तक की रैकी

योजनानुसार गुलाम मुस्तफा विगत 1 माह से पायल वाला गोल्ड शोरूम दुकान की रैकी कर रहा था। घटना दिनॉक को गुलाम मुस्तफा ने अपनी इनोवा की नम्बर प्लेट पर कपडे से ढककर टेप से चिपका दिया एवं ईनोवा में ताले काटने हेतु कटर एवं रॉड रखा तथा साथी बैजुद्दीन को बुलाकर अपने साथ में लेकर गोलबाजार में दत्त मंदिर के पास गली में पहुंचा तथा ईनोवा कार को खडी कर पैदल गलियों से होता हुआ पायल वाला गोल्ड शोरूम दुकान के पीछे पहुंचकर दुकान के चैनल गेट सहित 10 ताले काटकर दुकान में प्रवेश किया और सबसे पहले सी.सी.टी.व्ही. का डी.व्ही.आर. निकाल कर रख लिया। फिर दुकान के गोल्ड काउंटर मे रखी खुली हुई ज्वेलरी एक-एक करके निकाली एवं दुकान में ही रखी बोरी में भर लिया।

कोसम घाट में छुपाए गहने,भेड़ाघाट में इनोवा

दोनों आरोपी लगभग 2 घंटे दुकान के अंदर रहकर वारदात को अंजाम देते रहे जब आरोपियों को दुकान के बाहर से कुछ आवाज सुनाई दी तो वे चुराये हुये सोने के जेवर बोरी में भरकर दुकान से बाहर निकलकर पैदल पार्क की हुई इनोवा के पास पहुंचे एवं चुराये हुये जेवरों की बोरी इनोवा में रखकर भागने लगे । इन शातिर अपराधियों ने पुलिस को गुमराह करने का प्रयास करने के लिये शहर के मुख्य मार्गों के अलावा अंदरूनी गलियों में गाड़ी को लगतार करीब 3 घंटे घूमाते हुये कोसम घाट के पास सुनसान स्थान पर पहुंचे और चुराये हुये जेवरों को वहॉ छिपा दिया तथा घटना में प्रयुक्त औजारों एवं कपड़ों तथा चुराये हुये सीसीटीव्ही के डीव्हीआर को बहते नाले मे फेक दिया। ईनोवा कार को भेड़ाघाट मे ले जाकर खडा कर दिया एवं अपने-अपने घर वापस आ गये।

गहने बांटकर चला गया अजमेर

थोडी देर बाद मोटर सायकिल से कोसमघाट में उसी सुनसान स्थान पर जाकर चुराये हुये जेवरो की बोरी लेकर गोपी उर्फ गुलाम मुस्तफा के घर आ गये एवं वहॉ जेवरों का आपस में बारबरी से बटवारा कर लिया। पेपर मे चोरी की बात पढ कर आरोपी आरिफ ने गुलाम उर्फ गोपी पर दबाव बनाया कि वह पुलिस को सब बता देगा तो गुलाममुस्तफा ने उसे आरिफ को चुप करने के लिये 50 ग्राम सोने के जेवर दे दिये और बाकी का बाद मे देने को कहा। घटना कारित करने के बाद आरोपी गुलाम मुस्तफा ने इनोवा कार को कबाड़ में कटवाने के लिये कबाड़ी को दे दिया और स्वयं के परिजनों एवं पुलिस को गुमराह करते हुये नागपुर एवं अजमेर घूमने चला गया।

घटना में प्रयुक्त इनोवा वाहन एवं मार्ग की पहचान नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर अखिलेश गौर के द्वारा तथा आरोपियों की पहचान क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक रामसनेह शर्मा के द्वारा की गयी। उपलब्ध साक्ष्यों को संकलित कर सभी कड़ियों को जोड़ते हुये आरोपियेां की गिरफ्तारी हेतु टीम बनायी गयी। जिसका नेतृत्व क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक प्रमोद पाण्डेय एवं गोपाल विश्वकर्मा द्वारा किया गया एवं आरोपियों को अभिरक्षा मे लेते हुये थाने लाया गया। पूछताछ के दौरान चुराया हुआ मशरूका बरामद करने हेतु प्रथक-प्रथक टीमें बनायी गयी।



जिसमें सहायक उप निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह थाना गोहलपुर, चौकी प्रभारी प्रेम सागर उप निरीक्षक प्रभाकर सिंह परिहार, एवं क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक अजय पाण्डे, मृदुलेश शर्मा, वीरेन्द्र सिंह, की टीम तथा थाना कोतवाली के प्रधान आरक्षक नसीम सम्मिलित रहे।
आरोपियों से पूछताछ कर चुराये हुये सम्पूर्ण सोने के जेवर वजनी 10 किलो 252 ग्राम 070 मिली ग्राम कीमती 5 करोड़ 43 लाख 43 हजार 500 रूपये के एवं घटना में प्रयुक्त कटर, इनोवा एमपी 20 बी.ए. 1255, मोटर सायकिल एम.पी. 20 एम.ए. 3410 जप्त किये गये है।



नाम पता गिरफ्तार आरोपी-
1-गोपी उर्फ गुलाम मुस्तफा पिता अब्दुल रहमान उम्र 42 वर्ष निवासी म.न. 164 उत्तर मोतीनाला थाना गोहलपुर

2-बैजू उर्फ बैजुद्दीन पिता मोह. जुनैद उम्र 32 वर्ष निवासी पुरान पुल यूनानी दवाखाना के पास थाना गोहलपुर

3-आरिफ पिता मोह0 राजू उर्फ रज्जब उम्र 28 वर्ष निवासी नूरी नगर अजीज गंज पसियाना थाना गोहलपुर

No comments:

Post a Comment