BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
साढ़े नो लाख की मोटर साईकिल चोर पुलिस की गिरफ्त मे, 15 मोटर साईकिल कर चुका था चोरी... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, August 31, 2022

साढ़े नो लाख की मोटर साईकिल चोर पुलिस की गिरफ्त मे, 15 मोटर साईकिल कर चुका था चोरी...


रेवांचल टाईम्स - वाहन चोरी की लगातार बढ़ती वारदातो के चलते जिला पुलिस अधीक्षक विवेक अग्रवाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार उइके व पुलिस अनुविभागी अधिकारी पी. एस. बालरे द्वारा सम्पत्ति सम्बन्धी अपराधों मे अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत मंगलवार 30 अगस्त को थाना प्रभारी शशि विश्वकर्मा के मार्गदर्शन मे अलग अलग टीम गठित कर थाना चौरई एवं जिला सिवनी से मोटर साईकिल चोरी करने वाले प्रदीप विश्वकर्मा निवासी छिंदवाड़ा एवं राजा उर्फ़ अमीरचंद वर्मा निवासी अमरवाड़ा को चौरई विकासखंड के ग्राम पलटवाडा मे एक मोटर साईकिल चोरी करते हुए रंगे हाथो पुलिस टीम के द्वारा पकड़ा गया आरोपी से पूछ ताछ से पता चला की वह छिंदवाड़ा व सिवनी दोनों जिलों से लगभग 15 मोटर साईकिल  चोरी कर चुका हैँ जप्त की गई 15 दो पहिया वाहनो को चौरई पुलिस ने अपनी हिरासत मे लेकर उक्त आरोपियों पर चोरी का मामला दर्ज कर धारा 622/22, 379 भादवि,623/22 धारा 379 भादवि, 624/22 धारा 379 भादवि आदि के अनुसार कार्यवागी की जप्त दोपहिया वाहनो को क़ीमत लगभग नौ लाख पचास हजार हैँ!  अपराधी प्रदीप विश्वकर्मा पर पहले से अमरवाड़ा थाने मे जुआ एक्ट 57/2019  व 587/2020 धारा 13 का मामला पंजीबद्ध हैँ! कार्यवाही टीम मे पउनि मिथुन ओसारी, सउनि शैलेश ठाकुर, सतीश शर्मा, प्रधान आरक्षक पंकज नागदेव, आरक्षक प्रकश साहू, अभिषेक बघेल, सतीश बघेल, विजय जाट, दिलीप डेहरिया, शैलेन्द्र टेकाम की महत्वपूर्ण भूमिका रही!

No comments:

Post a Comment