BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
आज बेरोजगारी विरोधी आंदोलन के तहत आरोन तहसील कार्यालय पर बेरोजगारी के खिलाफ राज्य स्तरीय विरोध दिवस मनाते हुए ज्ञापन दिया गया... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, August 20, 2022

आज बेरोजगारी विरोधी आंदोलन के तहत आरोन तहसील कार्यालय पर बेरोजगारी के खिलाफ राज्य स्तरीय विरोध दिवस मनाते हुए ज्ञापन दिया गया...

 


 

             

रेवांचल टाईम्स - संघर्षशील बेरोजगार युवाओं  के आरोन नगर उपाध्यक्ष राजमल अहिरवार ने कहा कि बैनर तले प्रदेश में व्याप्त बेरोजगारी, ठेकाकरण, व शासकीय विभागों में रिक्त पड़े पदों पर भर्ती की मांग पर18अगस्त 2022 ( गुरुवार ) को राज्यव्यापी विरोध दिवस का आयोजन किया गया । पिछले साल 18अगस्त को ही भोपाल में बेरोजगारी विरोधी आंदोलन के बैनर तले ही महाआंदोलन आह्वान किया था। जिसमें  बेरोजगार युवाओं के विशाल विरोध प्रदर्शन पर पुलिस के द्वारा बर्बर लाठीचार्ज किया गया। जिसकी कड़ी आलोचना देशभर में हुई। एक साल बाद भी 1भी भर्ती पूर्ण नहीं कि गयी है। इसी दिन को महत्व देते हुए 18अगस्त को विरोध दिवस रखा गया है। मूवमेंट अगेंस्ट अनएम्प्लॉयमेंट के आरोन नगर सचिव जितेंद्र अहिरवार ने कहा कि मुख्यमंत्री पिछले साल से ही अपने हर भाषण में 1लाख सरकारी नौकरी देने की घोषणा कर रहे है स्वतंत्रता दिवस पर भी वही घोषणा को दोहराया गया।   मप्र सरकार सिर्फ और सिर्फ जुमला दे रही है।    

               मध्यप्रदेश में 2017 के बाद से ही विभिन्न विभागों में पद खाली होते हुए भी भर्तियां नहीं कि जा रही हैं। युवाओं के अंदर घोर हताशा निराशा का माहौल व्याप्त है। तनाव के चलते लगातार बेरोजगार युवाओं के द्वारा आत्महत्या करने की खबरें आ रही है। PEB में फैले भ्र्ष्टाचार के चलते भर्ती पेपर लीक, रिजल्ट में गड़बड़ी आदि आम बात हो गयी है। प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर है। ऐसे हालत में राज्य सरकार को बिना देरी किये उचित कदम उठाते हुए स्थाई रोजगार की व्यवस्था की जाए। रिक्त पदों पर शीघ्रता से भर्ती की जाए।

  

        हम शांतिपूर्ण व अनुशासन के साथ लोकतांत्रिक ढंग से अपनी रोजगार की न्यायोचित मांग आपके समक्ष रख रहें।  बैकलॉग के 1 लाख पद सहित MPPSC, पुलिसभर्ती, फॉरेस्ट, रेलवे,पटवारी, शिक्षकभर्ती,स्टेनो, बैंक, इंजीनियरिंग, नर्सिंग, स्वास्थ्य विभाग आदि में भर्ती की मांग पर  विरोध दिवस मनाते हुए ज्ञापन दिया गया ।

No comments:

Post a Comment