रेवांचल टाईम्स - जिले के समस्त विकास खण्डों में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री कृष्ण का जन्मउत्सव निकाली गई शोभा यात्रा रैली,
नारायणगंज विकासखंड मुख्यालय अंतर्गत यादव महासभा नारायणगंज व क्षेत्रीय जनों के सहयोग द्वारा भगवान कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन समिति द्वारा बताया गया कि कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम कुड़ामैली रंगमंच से अनेक विशाल जीवंत झांकियों की रैली के साथ शुरू किया गया। जिसमें बच्चे युवा बुजुर्ग महिला पुरूष बड़े संख्या में शामिल होकर सभी भक्तिमय माहौल में झुमते नाचते डीजे के धुन में नारायणगंज बस स्टैंड परिसर पहुंचा।वंही जगह जगह रैली का स्वागत रैली में शामिल लोगों का तिलक लगाकर व खीर वितरण कर किया गया। पूरे नारायणगंज क्षेत्रभर के लोगों में कार्यक्रम को लेकर जोश देखते ही बना अपने अपने क्षेत्रीय स्तर से लोग डीजे के साथ रैली रूप में पहुंचकर कार्यक्रम में शामिल हुए।जिसमें भावल क्षेत्र खमरिया डूंगरिया घोंटखेड़ा समनापुर आदि के सामाजिक कार्यकर्ता रहे।
बस स्टैंड पहुंच कर रैली मंचीय कार्यक्रम के रूप में बदला। जँहा मंचीय कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम कृष्ण भगवान के तैल चित्र पर तिलक वन्दन करते हुए फूलमाला पहनाते हुए केक काटकर मंचीय अतिथियों द्वारा किया गया। मंच के माध्यम से यादव महासभा के पदाधिकारीयों द्वारा अपने अपने विचार उद्बोधन की कड़ी में रखे।
कार्यक्रम दौरान मंच के माध्यम से मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति मथुरा वृंदावन के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम दौरान उपस्थित रहे
अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा ग्रामीण जिलाअध्यक्ष मंडला डॉ सोमनाथ यादव , यादव महासभा ब्लाक अध्यक्ष अनिल यादव, परमानंद यादव, तीरथ यादव , जीवन यादव, खुसीलाल यादव , रामभरोशे यादव , दीपचंद्र यादव, नर्मदा प्रसाद यादव ,गोपाल यादव , किशन यादव, रोशन लाल यादव ,परसादी लाल यादव, सुग्रीव यादव ,संतराम यादव, श्रीराम यादव , परम यादव, पप्पू यादव, विनोद यादव , अरुण यादव , राजकुमार यादव , सतेन्द्र यादव , पवन यादव , दिनेश यादव, प्रमोद यादव, प्यारे लाल यादव एवं समस्त यादव समाज सहित बड़े संख्या में क्षेत्रीय जन रहे उपस्थित।

No comments:
Post a Comment