BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जामुनपानी पंचायत में मृत महिला जा रही थी, मनरेगा के काम में और पैसे भी निकल रहे थे - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, August 19, 2022

जामुनपानी पंचायत में मृत महिला जा रही थी, मनरेगा के काम में और पैसे भी निकल रहे थे







दैनिक रेवांचल टाइम्स–वैसे तो भारत की कुछ चुनिंदा स्कीमों में मनरेगा स्कीम को सबसे अच्छी स्कीमों में गिना जाता है मगर भ्रष्ट पंचायत सचिव और रोजगार सहायक इस योजना में भी भ्रष्टाचार करके अपना लाभ कमाने से बाज नहीं आते इसी प्रकार एक मामला ग्रामीणों ने उजागर किया है जनपद पंचायत केवलारी अंतर्गत ग्राम पंचायत जामुन पानी में 2021 में मृत महिला कि मनरेगा में हाजिरी 2022 तक भरी जा रही थी और ऑनलाइन पेमेंट भी हो रहा था और पेमेंट निकल भी रहा था ग्रामीणों ने इसकी शिकायत कलेक्टर व जिला पंचायत सीईओ आदि से की है ।


ग्रामीणों ने बताया कि 16 अगस्त को ग्राम सभा की बैठक में यह बात सामने आई कि सीलो कुसराम जिसकी मृत्यु 2021 में  हो गई थी, उसके नाम से मस्टररोल में हाजरी 2022 में भी भरकर उसे काम करते दिखा कर ऑनलाइन पेमेंट भी किया जा रहा था। इस संबंध में जब ग्रामीणों द्वारा सचिव और रोजगार सहायक से पूछा गया तो कुछ उचित जवाब नहीं दे पाए तब ग्रामीणों द्वारा इस भ्रष्टाचार की शिकायत कलेक्टर एवं जिला पंचायत में भी की गई है।


ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत के सहायक सचिव सुनील कुमार चन्देल एवं सचिव मो ० सादिक खान के व्दारा ग्राम के मृतक महिला सीलो कुशराम के बचत खाता में एक वर्ष से मनरेगा कार्य के रूपये जमा कर स्वयं के व्दारा एटीएम / बैंक बाऊचर के माध्यम से रुपये निकाले गये , जिसके साक्ष्य में मस्टररोल की छाया प्रति संलग्न है । 2 यह कि सहायक सचिव सुनील कुमार चन्देल के व्दारा फर्जी जाबकार्ड और अपने परिवार के सभी सदस्यों के जाब कार्ड बनाकर , मनरेगा के पैसे डालकर गबन किया जा रहा है साथ ही ग्राम के अन्य लोग भी है जिनके फर्जी जाबकार्ड बनाकर राशि आहरण इनके व्दारा की गई है , सहायक सचिव एवं सचिव के व्दारा ग्राम पंचायत के अधिनस्थ मेटो को एक दिन में दो हाजिरी की राशि दी जाती है । यह कि सहायक सचिव एवं सचिव के व्दारा पीएम आवास योजना में गरीब हितग्राही अरविन्द साहू , संतोष रजक , मनोज चन्देल आनन्द विश्वकर्मा से रूपये की अवैध वसूली की है , एवं पैसे रूपये नहीं देने पर योजना का लाभ न देने की धमकी दी गई । 3 यह कि कन्यादान योजना के तहत मिलने वाली हितग्राहि सुशील / गुलाब मेहरा , सुरेश विश्वकर्मा , छोटी बाई पति सुमन झारिया , से 15000 / -पन्दह हजाररूपये , 10000 / -दस हजार रूपये , 13000 / -तेरह हजार रूपये सहायक सचिव एवं सचिव के व्दारा लिये गये है । 5 यह कि तुलसीराम कुशराम एवं मनीराम के नाम फर्जी दो - दो जान कार्ड बनाया गया एवं फर्जी बचत खाता खोलकर मनरेगा कार्य में मजदूरों की फर्जी हाजिर भर कर राशि आहरण की गई है । 6 यह कि सुबको पति मोहन के जाबकार्ड में रोजगार सहायक सुनील चन्देल की पत्नि नीलम चन्देल का नाम दर्ज कर राशि आहरण किया जा रहा है उपरोक्त बातो एवं तथ्यों की जानकारी आम सभा में हुई ।


इनका कहना है

इस बारे में पूरी जानकारी रोजगार सहायक ही दे सकते हैं मुझे इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है किसी भी मस्टररोल में मेरे हस्ताक्षर नहीं हैं भ्रष्टाचार में मेरा कोई लेना देना नहीं है।


मो ० सादिक खान 

सचिव

ग्रामपंचायत जामुन पानी




No comments:

Post a Comment