BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
साहब! पत्नी रूठकर मायके चली गई है.....शिक्षा विभाग के लिपिक ने मांगी छुट्टी - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, August 3, 2022

साहब! पत्नी रूठकर मायके चली गई है.....शिक्षा विभाग के लिपिक ने मांगी छुट्टी




 रेवांचल टाइम्स :पति-पत्नी के प्यार और तकरार की खबरें तो आपने बहुत सुनी होंगी। रूठना मनाना और नाराज होकर पत्नी के मायके चले जाने का किस्सा भी आपके इर्द-गिर्द जरूर देखा और सुना होगा। लेकिन रूठी हुई पत्नी को मनाने और मायके से लाने के लिए काम से छुट्टी मांगनी पड़ जाए तो शायद यह अटपटा लगेगा। लेकिन ऐसा ही एक वाकया कानपुर में हुआ है।

जहां पत्नी के रूठकर मायके चले जाने पर एक पति ने विभाग से दरख्वास्त लगाई है कि पत्नी को मायके से लिवाकर लाने के लिए तीन दिन का अवकाश दे दें। मंगलवार को जब शिक्षा विभाग में कार्यरत लिपिक का यह प्रार्थना पत्र इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ तो चर्चा का विषय बन गया।

महोदय, आपके संज्ञान में लाना है कि पत्नी से प्यार-मोहब्बत की बात को लेकर कुछ तकरार हो गई। इस पर पत्नी, बड़ी बेटी और उसके दो बच्चों को लेकर रुष्ट होकर मायके चली गई है, जिसके कारण प्रार्थी मानसिक रूप से काफी आहत है। उसे मायके से मनाकर लाने के लिए गांव जाना पड़ रहा है। अत: आपसे निवेदन है कि प्रार्थी को दिनांक 4.8.2022 से 6.8.2022 तक आकस्मिक अवकाश स्वीकार करने के साथ ही स्टेशन छोड़ने की अनुमति प्रदान करने की कृपा करें।

बेसिक शिक्षा विभाग के कानपुर नगर में प्रेम नगर खंड शिक्षा कार्यालय में तैनात लिपिक शमशाद अहमद ने पत्र अवकाश स्वीकृत करने के लिए खंड शिक्षा अधिकारी को लिखा था। रोचक अंदाज में लिखा गया यह पत्र मंगलवार को इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया। चंद घंटों में यह पत्र बेसिक शिक्षा विभाग में चर्चा का विषय बन गया। लिपिक शमशाद ने बताया कि जो सच्चाई थी, उसी को वजह बताकर लिखित प्रार्थनापत्र दिया है। अब अवकाश स्वीकृत होने का इंतजार है।

No comments:

Post a Comment