रेवांचल टाइम्स - चौरई चांद बिछुआ के भाजपा मंडल अध्यक्षों का भी हुआ सम्मान चाँद नगर परिषद के उपाध्यक्ष को दिलाई भाजपा की सदस्यता भाजपा विधानसभा कार्यालय चौरई में मंगलवार को भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष विधायक पं रमेश दुबे जी ने नगरीय निकाय चुनाव में नगरपालिका चौरई और नगर परिषद चाँद से नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का शाल श्रीफल और फूलमाला से सम्मान कर सभी का मुंह मीठा कराया और उन्हें बधाई दी ।
पूर्व विधायक दुबे ने सबसे पहले बिछुआ चाँद और चौरई नगर भाजपा के मंडल अध्यक्ष का सम्मान किया इसके बाद उन्होंने चाँद नगर परिषद के अध्यक्ष दानसिंग ठाकुर और उनके साथ पहुंचे उपाध्यक्ष देवेन्द्र पटेल को भाजपा की सदस्यता दिलाकर उनका सम्मान किया। साथ ही नगर परिषद चाँद से पार्षद शीला चौहान रीतिका गढ़ेवाल शर्मिला पाटिल और शेरू चौरसिया का भी शाल श्रीफल देकर सम्मान किया नगर पालिका परिषद चौरई से नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष सिरपत नायक और अपील समिति के सदस्य महेंद्र वर्मा का सम्मान भी दुबे द्वारा किया गया ।
इस अवसर पर पूर्व विधायक दुबे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में संगठन ही सर्वोपरि है इसलिए यह जीत संगठन के कार्यकर्ताओं की मेहनत से मिली है । सभी को जनता की सेवा के लिए मिलकर काम करना है और अंत्योदय के संकल्प को साकार करना है ।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष जितेंद्र चौरे, मंडल अध्यक्ष गोलू नागरे, मंडल अध्यक्ष कामेंद्र ठाकुर भाजपा नेता सुरेश शर्मा, विनोद जैन, अरुण जैन, विजेंद्र ठाकुर, मुन्ना चौरसिया, संजय ठाकुर, संजय सुकांत,अमित सोनी, सुरेंद्र सोनी, वनवारी माहोरे,नीरज पटेल,सुमित जैन, पिंटू चौहान सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे ।


No comments:
Post a Comment