रेवांचल टाइम्स :जहां पूरा देश इस वक्त 'आजादी के अमृत महोत्सव' में 'हर घर तिरंगा' अभियान में उत्साह दिखा रहा है। तो वही दूसरी तरफ इस अभियान का गलत तरीके से भी इस्तेमाल किया जा रहा है। ऐसा ही एक मामला हरियाणा में करनाल जिले के हेमदा गांव से सामने आया। जहां तिरंगे के बिना राशन नहीं देने के मामले में जिला खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नियंत्रक द्वारा डिपो धारक के खिलाफ कार्रवाई की है।
मामले में उपायुक्त अनीश यादव ने बताया कि डिपो धारक की राशन की मासिक सप्लाई तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दी गई है। उेसे में उन्होंने कहा कि 'गांव दादुपुर के साथ अटैच चिडाव हेमदा का डिपोधारक दिनेश कुमार राशनकार्ड धारकों को जबरदस्ती झंडे दे रहा था. विभाग और सरकार को बदनाम कर रहा था'। बता दें कि हरियाणा सरकार ने साफ तौर पर निर्देश दिए थे कि'पीडीएस सेंटर पर मिलने वाले तिरंगे केवल जनता की सुविधा के लिए हैं. ताकि जिन्हें झंडा लेना हैं उन्हें गांव में ही यह मिल जाए और उन्हें कहीं दूर ना जाना पड़े'।
इसे लेकर करनाल के उपायुक्त ने बताया कि 'झंडा लेने के लिए किसी को विवश नहीं किया जा सकता। यहां अपनी इच्छा से कोई भी यहां से तिरंगा ले सकता हैं।उन्होंने कहा कि 15 अगस्त के बाद जितने झंडे बचेंगे वो भी वापस हो जाएंगे'।

No comments:
Post a Comment