BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सावन का आखिरी सोमवार आज, इस विधि से करें भगवान शिव का पूजन, पूरी होगी हर मनोकामना - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, August 8, 2022

सावन का आखिरी सोमवार आज, इस विधि से करें भगवान शिव का पूजन, पूरी होगी हर मनोकामना



रेवांचल टाईम्स:सावन में सोमवार के व्रत का विशेष महत्व होता है. मान्यता है कि सुहागिन स्त्रियां यह व्रत अपने पति की लंबी उम्र के लिए करती हैं. जबकि कुंवारी कन्याएं अच्छे वर की कामना से सोमवार का व्रत करती हैं. कहा जाता है कि यदि विधि-विधान से सोमवार के दिन व्रत व भगवान भोलेनाथ का पूजन किया जाए तो जातकों की सभी मनोकामानाएं पूर्ण होती हैं.

सावन सोमवार व्रत पूजन का शुभ मुहूर्त


सावन माह में कुल चार सोमवार आते हैं और चारों सोमवार के दिन व्रत किया जाता है. यदि कोई व्यक्ति चारों सोमवार के व्रत करने में असमर्थ हो तो वह पहला व आखिरी सोमवार का व्रत भी कर सकता है. आज यानि 8 अगस्त को सावन माह का आखिरी सोमवार है. इस दिन भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए विधि-विधान से पूजन अवश्य करें.

सावन माह के अंतिम सोमवार के दिन रवि योग बन रहा है जो कि 8 अगस्त को सुबह 5 बजकर 46 मिनट पर शुरू होगा और दोहपर 2 बजकर 37 मिनट तक रहेगा. इस योग में पूजा करना अधिक फलदायी होता है.
इस विधि से करें भगवान शिव का पूजन

सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित है और सोमवार के दिन उनको प्रसन्न करने के लिए व्रत किया जाता है. मान्यता है कि सावन का सोमवार बेहद ही फलदायी होता है और जो जातक श्रद्धाभाव से यह व्रत करता है, उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं.

इस दिन भगवान शिव व माता पार्वती का पूजन किया जाता है. भगवान शिव का पूजन करते समय शिवलिंग पर जल, दूध, दही, शहद और बेलपत्र चढ़ाना चाहिए. इसके बाद चंदन का तिलक करें और अक्षत चढ़ाएं. भगवान शिव को कनेर या पीले रंग के फूल अर्पित करने चाहिए. इसके बाद शिव चालीसा और शिवजी का आरती का जरूर पढें.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. रेवांचल टाईम्स इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.

No comments:

Post a Comment