BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जनजागरूकता के लिए चौरई नगर में निकाली गई वृहद तिरंगा रैली... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, August 8, 2022

जनजागरूकता के लिए चौरई नगर में निकाली गई वृहद तिरंगा रैली...




दैनिक रेवांचल टाईम्स - आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 13 से 15 अगस्त तक पूरे देश में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। अभियान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन और पुलिस अधीक्षक  विवेक अग्रवाल के निर्देशन में जिले भर में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में रविवार को  पुलिस प्रशासन द्वारा चौरई शहर में वृहद तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। इस रैली को तहसीलदार  महेश अग्रवाल  द्वारा  पुलिस थाना चौरई से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया जिसमें पुलिस एस डी ओ पी.  पी  एस बालरे, तहसीलदार महेश  अग्रवाल, चौरई  थाना प्रभारी  शशि विश्वकर्मा,   सहित नगर प्रशासन, पुलिस प्रशासन और शिक्षा विभाग के अधिकारी नेतराम सोनी, रामजी वर्मा, मुकेश  जैन, विनोद सनौड़िया व एडवोकेट जितेंद्र निवारे, एवं कर्मचारी शामिल हुए। यह रैली पुलिस थाना से प्रारंभ होकर मालानी चौक होती हुई चमनघाटी पहुंची और वापस पुलिस  थाना में आकर समाप्त हुई। इस रैली में सभी सहभागियों ने अपने-अपने हाथ में तिरंगा झंडा लेकर सभी नागरिकों को हर घर तिरंगा अभियान में शामिल होने का संदेश दिया। तिरंगा रैली में बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ ही प्रेस क्लब चौरई के समस्त पत्रकार,एन.एस.एस.,एस. पी.  सी.व एन.सी.सी., msw के विद्यार्थी. सामाजिक संगठन सहायता ग्रुप के सदस्य और शहर का युवा वर्ग भी शामिल हुआ।

No comments:

Post a Comment