रेवांचल टाईम्स - लांजी जनपद पंचायत किरनापुर के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत पल्हेरा के सचिव एवं रोजगार सहायक के कार्यकाल से सरपंच एवं पंचगण व गामिणजन है परेशान। इस संबंध में ग्राम पंचायत पल्हेरा के सरपंच निशा दशमेर द्वारा बताया गया कि त्रिस्तरीय पंचायत राज चुनाव संपन्न होने के पश्चात सचिव ग्राम रोजगार सहायक के द्वारा भारी अनियमितता बरती जा रही है इनके द्वारा समय पर पंचायत भवन नहीं खोला जा रहा है नहीं सरपंच पंच एवं ग्रामीण जनों को विश्वास में लेकर कार्य किया जा रहा है इनका आने जाने का समय निश्चित नहीं है नहीं पंचायत के हितग्राहियों को इनके द्वारा कोई जानकारी दिया जा रहा है आज रेवांचल टाइम्स पत्रकार के द्वारा निरीक्षण किया गया जब पाया गया कि पंचायत में ताला लटका हुआ था इससे स्पष्ट साबित होता है कि सचिव एवं रोजगार सहायक भारी लापरवाही है जो जांच का विषय है सूत्र बताते हैं कि महिला सरपंच होने के कारण सचिव के द्वारा लापरवाही बरती जा रही है और अपनी घरेलू काम में व्यस्त हैं जिससे पंचायत के जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण जनों को शासकीय योजनाओं के संबंध में कोई जानकारी प्राप्त नहीं हो रहा है पंचायत के प्रतिनिधि एवं ग्रामीण जनों का कहना है कि शासन प्रशासन के द्वारा इस संबंध में दंडात्मक कार्रवाई करते हुए तत्काल सचिव एवं रोजगार सहायक के ऊपर पद से पृथक्करण की कार्रवाई किया जावे जिससे ऐसे दबंग सचिव एवं रोजगार सहायकों को सबब मिल सके
रेवांचल टाईम्स लांजी बालाघाट से खेमराज सिंह बनाफरे

No comments:
Post a Comment