दैनिक रेवांचल टाईम्स – भ्रष्टाचार रोकने सरकार द्वारा अनेक जांच एजेंसी नियुक्ति की गई इसके बाद भी भ्रष्टाचार में लगाम नही लग पा रही है
वही जानकारी के अनुसार मुकेश कुमार गोलानी की शिकायत में लोकायुक्त ने सरपंच को रंगे हाथों पकड़ा।
ग्राम पंचायत सूचानमेटा घंसौर में 3 अगस्त को शपथ ले सरपंच बने शिवकुमार उइके पिता भीकम सिंह को आज लोकायुक्त ग्राम पंचायत सुचानमेटा जनपद पंचायत कटिया घंसौर जिला ₹ 15000 / की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा।
आवेदक मुकेश कुमार गोलानी ने लोकायुक्त को शिकायत की थी की सरपंच द्वारा सीमेंट ब्रिक प्लांट लगाने हेतु की अनापत्ति प्रमाण पत्र जनसंख्या प्रमाण पत्र जारी करवाने के एवज में 20000 की मांग की गई है और 22 तारीख को ₹15000 देने की बात हुई है लोकायुक्त की टीम ने सूचना पर जाल बिछा कर सरपंच को 15हजार लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा लिया।
ट्रैप दल में निरीक्षक श्रीमती सुरेखा परमार निरीक्षक रंजीत सिंह निरीक्षक श्रीमती मंजू किरण तिर्की ट्रैप दल के अन्य सदस्यों का सहयोग रहा ।

No comments:
Post a Comment