रेवांचल टाईम्स - सेन समाज के आराध्य देव श्री संत शिरोमणि सेना जी महाराज की पुण्यतिथि महोत्सव सौसर में 2 दिवसीय कार्यक्रम कर बडी धूमधाम ओर हर्षोल्लास के साथ दिनांक 23/8/2022 से 24/8/2022 को स्थानीय सरस्वती मंगल कार्यालय ,नाग मंदिर, मोहगांव रोड सौसर में विभिन्न आयोजन कर मनाया जा रहा हैं।
यह जानकारी देते हुयें,सौसर सेन
समाज के संरक्षक संजय चावके व अध्यक्ष गोपाल चावके ने बताया कि दिनांक 23/8/2022 को समाज की ओर से रक्तदान शिविर के साथ साथ अन्य समाजिक कार्यक्रम रखा गया है। जिसमें समाज के युवाओ से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।
साथ ही दिनांक 24/8/2022 दिन बुधवार को कार्यक्रम समापन समारोह के अवसर पर विभिन्न धार्मिक मंडलों के द्वारा शानदार प्रस्तुति दी जायेगी।
इस अवसर पर कार्यक्रम में सभी अतिथि गण विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
संत सेना जी समिति के सचिव गणेश चावके वह कोषाध्यक्ष दिलीप लाडेकर जी बताया कि
समिति के उपाध्यक्ष वासुदेव कुकडे ने सभी समाजिक बंधुओं से कार्यक्रम मे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की हैं।

No comments:
Post a Comment