BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
समय-सीमा बैठक संपन्न - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, August 8, 2022

समय-सीमा बैठक संपन्न

 



 

मण्डला 8 अगस्त 2022

            कलेक्टर हर्षिका सिंह ने योजना भवन में समय सीमा बैठक ली। बैठक में उन्होंने सीएम हेल्पलाइन, सीएम मॉनिट, विभागीय समन्वय, ’हर घर तिरंगाअभियान एवं अन्य विषयों की विस्तृत समीक्षा की। कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा करते हुए कहा कि शिकायतों का निराकरण सर्वाेच्च प्राथमिकता के साथ करें। शिकायत निवारण में शिकायतकर्ता की संतुष्टि को महत्वपूर्ण स्थान दें। उन्होंने सभी विभागों में अलग-अलग स्तरों पर लंबित शिकायतों के संबंध में अधिकारियों से जवाब माँगे। श्रीमती सिंह ने कहा कि सभी विभाग सीएम हेल्पलाइन के निराकरण में सतत रूप से काम करते रहें। उन्होंने अच्छा प्रदर्शन करने वाले विभागों की सराहना भी की। कलेक्टर ने सम्बल योजना से संबंधित शिकायतों के निराकरण के लिए श्रम अधिकारी को निर्देशित किया कि अपात्र हितग्राहियों का रिकॉर्ड निकालें तथा उनकी पात्रता अनुसार सम्बल योजना के अगले चरण में उनका पंजीयन कराएं।

            कलेक्टर ने राजस्व, आयुष विभाग, ऊर्जा विभाग, लोक स्वास्थ्य विभाग, महिला बाल विकास विभाग आदि की भी विभागवार समीक्षा की। श्रीमती सिंह ने पीएचई विभाग को निर्देशित किया कि सभी स्कूल एवं आंगनवाड़ी केंद्रों में नल कनेक्शन के साथ-साथ विद्युत कनेक्शन का कार्य भी 15 अगस्त तक पूरा कराएं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को चेतावनी दी कि 15 अगस्त तक कार्य पूरा नहीं करने की स्थिति में अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। श्रीमती सिंह ने बैठक में कहा कि अतिथि शिक्षकों की भर्ती नियमानुसार करें। इसी प्रकार शिक्षकों की अटेंडेंस एम-शिक्षा मित्रऐप में अनिवार्यतः कराएं। उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि  टीम को लगातार जाति प्रमाण पत्र बनाने के भी निर्देश दिए।

            कलेक्टर ने बैठक में सभी सीईओ जनपद को निर्देशित किया कि अपने क्षेत्र के कुल घरों के अनुपात में झंडे प्राप्त करें। साथ ही अपने-अपने क्षेत्रों में झंडा विक्रय के लिए केन्द्र भी प्रारंभ करते हुए हर घरतक झंडे की उपलब्धता सुनिश्चित कराएं। उन्होने कहा कि शासकीय, अशासकीय संस्थानों, इमारतों, उद्योग, पीडीएस दुकान सहित अन्य सभी स्थानों पर झंडा लगाया जाए। श्रीमती सिंह ने सभी सीएमओ नगरपालिका को निर्देशित किया कि स्वीकृति के लिए लंबित प्रधानमंत्री आवास के कार्यों को जल्द पूरा करें। उन्होने नल-जल योजना की समीक्षा की। कलेक्टर ने बैठक में बताया कि 10 अगस्त को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़कर जिले में अंकुर योजना के तहत किए जा रहे वृक्षारोपण कार्य का जायजा लेंगे तथा मैदानी स्तर से वीसी के माध्यम से समीक्षा करेंगे। उन्होंने इस संबंध में आवश्यक तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उद्यानिकी, पशुपालन, पंजीयन, कृषि एवं समस्त विभाग इस कार्यक्रम से जुड़े तथा अंकुर योजना का अधिक से अधिक पंजीयन कराएं।

            कलेक्टर ने सीएमएचओ को निर्देशित किया कि सभी एनआरसी केंद्रों में शत प्रतिशत ऑक्यूपेंसी सुनिश्चित करें। उन्होंने संबंधित विभागों से पीडीएस उठाव, मीलिंग की स्थिति, मध्यान्ह भोजन, खाद्य-बीज की उपलब्धता, यूरिया एवं अन्य खादों का भंडारण, बोनी एवं स्वामित्व योजना आदि के संबंध में आवश्यक जानकारी ली। कलेक्टर ने स्वामित्व योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि 2 अक्टूबर तक स्वामित्व योजनाओं का कार्य पूर्ण करें। बैठक में उन्होने साक्षरता सर्वे की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी सीईओ जनपद अपने क्षेत्र में पूर्ण साक्षरता का सर्टिफिकेट देंगे। श्रीमती सिंह ने सीईओ जनपद मवई क्षेत्र में हितलाभ वितरण कैंप लगाने के निर्देश दिए। बैठक में उन्होने बबलिया, चिरईडोंगरी, फुलसागर तथा बकोरी में नए लोक सेवा केन्द्र खोलने के संबंध में भी संबंधित सीईओ जनपद को निर्देशित किया। उन्होने एडॉप्ट एन आंगनबाड़ी कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए कहा कि जिन अधिकारियों द्वारा आंगनवाड़ी केन्द्रों को गोद लिया गया है वे उसमें आवश्यक भौतिक सुविधाएँ मुहैया कराते हुए अपना प्रेजेंटेशन देंगे।

No comments:

Post a Comment