मण्डला 8 अगस्त 2022
त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2022 के अंतर्गत जिला पंचायत मंडला के लिए चुने गए जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों के लिए 8 अगस्त को जिला पंचायत
परिसर में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व राज्यसभा
सांसद संपतिया उईके, विधायक मंडला देवसिंह सैयाम, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. संजय कुशराम, विधायक निवास डॉ. अशोक मर्सकोले, उपाध्यक्ष
कमलेश तेकाम, पूर्व विधायक रामप्यारे कुलस्ते, भीष्म द्विवेदी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य, माननीयगणों के जिला पंचायत प्रतिनिधि एवं संबंधित उपस्थित थे।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिंह ने जिला
पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय कुशराम तथा उपाध्यक्ष कमलेश तेकाम को पद की
शपथ दिलाई। इसी प्रकार जिला पंचायत सीईओ रानी बाटड ने जिला पंचायत के सभी सदस्यों
को पद की शपथ दिलाई।
.jpeg)
No comments:
Post a Comment