मंडला पहला पूर्ण कार्यात्मक साक्षर जिला होगा घोषित
मण्डला 14 अगस्त 2022
आजादी के पर्व को महात्मागांधी स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में धूमधाम
से मनाया जायेगा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण तथा जिले के प्रभारी
मंत्री श्री बिसाहूलाल सिंह प्रातः 9 बजे
ध्वजारोहण करेंगे। मुख्य समारोह में ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के पश्चात परेड
रिपोर्टिंग एवं परेड का निरीक्षण किया जायेगा। प्रातः 9 बजकर 15 मिनट पर मुख्य अतिथि द्वारा मुख्यमंत्री जी का संदेश वाचन
किया जायेगा। इसके पश्चात 9:35 से हर्ष फायर, 9:40 से मार्च पास्ट एवं परेड की सलामी, 10 बजे से मध्यप्रदेश गान, 10:15 से
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं लोकतंत्र सेनानियों के परिवार का सम्मान, 10:25 से पीटी एवं कार्यात्मक साक्षर मंडला की घोषणा तथा 10:50 से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। पुरूस्कार वितरण समारोह के साथ
कार्यक्रम का समापन होगा।


No comments:
Post a Comment