रेवांचल टाइम्स - आदिवासी बाहूल्य जिला डिंडौरी के मेहद्ववानी जनपद पंचायत क्षेत्र के खरगवारा ग्राम पंचायत के पोषक ग्राम कुकर्रा गांव में जंगल नाला में निर्माणाधीन पुलिया का निर्माण बन्द पड़ा है।जिससे ग्रामीण परेशान है। वही आर ई इस विभाग के अधिकारी शासन द्वारा पंद्रहवे वित्त की राशि न मिलने की वजह से काम बंद होने की बात कह रहे है। वैसे तो हम सभी जानते हैं आर ई एस विभाग हमेशा सुर्खियों में छाया रहता है और अमृत सरोवर योजना के अंतर्गत कई चेक डैम का निर्माण कार्य गुणवत्ता हीन करवाया गया है जिसका समाचार मीडिया ने प्रमुखता से कई बार प्रकाशित किया है इसके बावजूद भी इनकी मनमानी हद पार कर चुकी है
कई मजदूरों की मजदूरी भुगतान भी बकाया
कुकर्रा गांव के ग्रामीण चूरामन ने बताया कि आर ई एस विभाग द्वारा जंगल नाला में मार्च महीने में निर्माण कार्य शुरू किया गया था ।लेकिन कुछ दिन बाद ही काम बंद कर दिया गया है नाले में बड़े बड़े गड्ढे है जिसमें कभी भी कोई दुर्घटना हो सकती है नाले को पार करके ही दूसरी तरफ खेत मे ना आया जाया जा सकता है ना जाया जा सकता है।इस निर्माण में काम करने वाले दर्जनों मजदूरों की मजदूरी भुगतान भी बकाया है ।अधिकारी अब देखने तक नही आ रहे है।वही इस मामले में आर ई एस विभाग के एक्सक्यूटिव इंजीनियर एस डी बघेल का कहना है कि यह कार्य पंद्रहवे वित्त की राशि लागभग पंद्रह लाख से बनाया जा रहा है अभी बीच मे शासन द्वारा राशि जारी नही की गयीं है जैसे ही शासन द्वारा राशि जारी होते ही निर्माण कार्य फिर से शुरू करा दिया जाएगा।


No comments:
Post a Comment