BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
विद्यार्थी केंद्रित राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 निबंध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, August 4, 2022

विद्यार्थी केंद्रित राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 निबंध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन...


रेवांचल टाइम्स ...मेकलसूता  महाविद्यालय डिंडौरी में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशन में मध्यप्रदेश हिंदी ग्रंथ अकादमी स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में प्रदेश भर में निबंध प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है जिसमें महाविद्यालय स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थी केंद्रित राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 विषय रहा प्रतियोगिता में 43 छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया जो विद्यार्थी महाविद्यालय स्तर पर प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करेंगे वह जिला स्तरीय प्रतियोगिता में सम्मिलित होंगे इसके बाद प्रदेश स्तरीय निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन में आयोजित होगा जिसमें विजेताओं को नगद पुरस्कार प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह दिए जाएंगे प्राचार्य डॉ बालस्वरूप द्विवेदी ने हिंदी ग्रंथ अकादमी के स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष में हो रहे इस प्रतियोगिता के बारे में विद्यार्थियों को संक्षिप्त में जानकारी दी आपने बताया की हिंदी ग्रंथ अकादमी कम मूल्य पर पुस्तकों का निर्माण कर विद्यार्थियों तथा पुस्तकालयों तक विभिन्न पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध कराती हैं जिससे प्रदेश के छात्र छात्राओं को पढ़ने का अवसर प्राप्त होता है प्रतियोगिता संपन्न कराने में प्रो. विकास जैन,प्रो.डी आर राठौर प्रो. अनुराधा बालमीक, स्वाती सिंह,राम सिंह का विशेष योगदान रहा।

No comments:

Post a Comment