BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
हमारे रक्त की हर बूंद में बसता है भारत-मित्तल, मोहगांव में आयोजित हुई कांग्रेस की तिरंगा सम्मान पदयात्रा... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, August 13, 2022

हमारे रक्त की हर बूंद में बसता है भारत-मित्तल, मोहगांव में आयोजित हुई कांग्रेस की तिरंगा सम्मान पदयात्रा...


रेवांचल टाईम्स - मण्डला, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर अमर शहीदों की स्मृति में प्रत्येक जिले में 75 किमी की जरा याद करो कुर्बानी तिरंगा सम्मान पदयात्रा आयोजन किये जाने के निर्देश जारी किए हैं। इसी क्रम में जिला कांग्रेस कमेटी मण्डला के नेतृत्व में जिले के सभी ब्लॉकों में देशभक्ति के जज्बे से ओतप्रोत तिरंगा सम्मान पदयात्रा आयोजित की जा रही है। इस क्रम में शनिवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मोहगांव द्वारा ख़िरवा टोला से मोहगांव मुख्यालय तक जरा याद करो कुर्बानी तिरंगा सम्मान पदयात्रा निकाली गई। इस पदयात्रा में मप्र कांग्रेस कमेटी के सह प्रभारी सी पी मित्तल व जिला कांग्रेस के प्रभारी दिनेश यादव भी सम्मिलित हुए। जिला कांग्रेस अध्यक्ष एड राकेश तिवारी, बिछिया विधायक नारायण सिंह पट्टा, निवास विधायक डॉ अशोक मर्सकोले ने इस पदयात्रा की अगुआई करते हुए, देश की स्वतंत्रता के संघर्ष का स्मरण किया। पदयात्रा का अल्प विराम मोहगांव मुख्यालय में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय में किया गया। जहां उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए मप्र कांग्रेस कमेटी के सह प्रभारी सी पी मित्तल ने कहा कि हमें गर्व है कि हम स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों अमर शहीदों की पार्टी के कार्यकर्ता हैं। देशभक्ति हमारी रगों में बहती है। हमारे रक्त की हर बूंद में भारत बसता है। आज देश में स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ मनाने के लिए उत्सव मनाया जा रहा है और इस उत्सव में अब वो लोग भी शामिल हैं जो देश की शान तिरंगे को राष्ट्रध्वज मानने से इनकार करते रहे। लाखों बलिदानों के बाद हमें आजादी मिली। इस आजादी में देश के हर नागरिक का संघर्ष शामिल है। इस दौरान जिला कांग्रेस प्रभारी दिनेश यादव, जिला कांग्रेस अध्यक्ष एड राकेश तिवारी, बिछिया विधायक नारायण सिंह पट्टा, निवास विधायक डॉ अशोक मर्सकोले, डिंडोरी जिला कांग्रेस प्रभारी कदीर सोनी ने भी उपस्थित कार्यकर्ताओं व जनसमुदाय को संबोधित किया। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मोहगांव अध्यक्ष इकबाल खान, जनपद मोहगांव अध्यक्ष गतसिंह भवेदी, उपाध्यक्ष शिवकुमार मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य गीता मरावी सहित मोर्चा संगठनों के अध्यक्ष, पदाधिकारी कार्यकर्ता व जिला व ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment