BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
आजादी के अमृत महोत्सव मनेरी में निकली गई तिरंगा यात्रा,किया गया नगर भ्रमण... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, August 13, 2022

आजादी के अमृत महोत्सव मनेरी में निकली गई तिरंगा यात्रा,किया गया नगर भ्रमण...



रेवांचल टाईम्स - आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव के तहत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत जिला प्रशासन के तत्वावधान में अनेक जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत शनिवार को ग्राम पंचायत मनेरी के नेतृत्व में शासकीय हाईस्कूल मनेरी, गोल्डन एज स्कूल मनेरी, सरस्वती ज्ञान मंदिर मनेरी के सहयोग से हर घर तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। बताया गया की यह जागरूकता रैली स्कूल परिसर से शुरू होकर ग्राम के विभिन्न मार्ग से होते वापस स्कूल परिसर में आकर समाप्त हुई। जिसमें छात्र छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर अपने अपने ग्राम में हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का प्रण लिया। साथ ही पूरा नगर भारत माता की जय जयकार से गूंज उठा  इस अभियान में ग्राम पंचायत मनेरी के सरपंच श्री नारायण धूमकेती,ग्राम सचिव लक्ष्मण दास पिटाणिया, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मनेरी का समस्त स्टाफ,सरस्वती ज्ञान मंदिर का समस्त स्टाफ,गोल्डन एज का समस्त स्टाफ,पुलिस चौकी मनेरी का स्टाफ,समाज सेवी युवा नेता विक्रांत झरिया, अभिलाष तिवारी,गणेश झरिया, वीरेंद्र साहू,अखिलेश शुक्ला, समस्त छात्र छात्राओं, एवं ग्राम वासी मौजूद रहे।


पुलिस प्रशासन की रही भूमिका


पुलिस और प्रशासन लगातार जागरूकता अभियान चला रहा है. जिससे सभी लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना जगा कर तिरंगे के प्रति गहरा जुड़ाव और सम्मान पैदा करना है। इस तिरंगा जागरूकता रैली में पुलिस प्रशासन का भी विशेष योगदान रहा हैं।


पूरे भारतवर्ष में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस आजादी को 75 वर्ष पूर्ण होने पर अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है मनेरी ग्राम पंचायत भी इस  राष्ट्रहित गौरव में कार्य में अपना योगदान दिया हर घर तिरंगा लगाकर हर हाथ में तिरंगा लेकर भारत माता की शोभा यात्रा मनेरी गांव में भ्रमण किया जिसमें छात्र छात्राओं सहित सभी शासकीय विभाग एवं ग्राम वासियों  का अभय योगदान रहा।


श्री नारायण धूमकेती

      सरपंच

ग्राम पंचायत मनेरी


आजादी के अमृत महोत्सव सप्ताह में शासन के निर्देश अनुसार एव ग्राम पंचायत के साथ 75 वर्ष पूर्ण होने पर यह रैली का आयोजन किया गया। जिसमे समस्त स्टाफ एवं समस्त विद्यालय के छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया।


               श्री अशोक तिवारी

                  प्रभारी प्राचार्य

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मनेरी

No comments:

Post a Comment