रेवांचल टाईम्स - हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन की प्रेरणा से विद्यार्थी नगर में रैली निकाली गई।रैली में शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय मानसभवन- गुना के संस्था प्रभारी शिक्षक नरेंद्र भारद्वाज,किसान मजदूर सेना से श्री दिलीप शर्मा ने बस्तियों में लोगों को जागरूक किया उनके हाथ मे तिरंगा सौंप कर तिरंगे का महत्व बताते हुए घर पर तिरंगा फहराने की अपील की।
रैली में कान्हा शर्मा, ललित बाल्मीकि,हर्षित धाकड़ कार्तिक छारी, लक्ष्य ओझा,शरद शर्मा ,तन्नू शर्मा,मोहम्मद फिरोज खान, रामनिवास,नीलेश शर्मा, मानवी छारी,राधिका ओझा,अनुराग माली, दिलीप केवट ने और मानसभवन विद्यालय के छात्रों,अभिभावकों, नगर के निवासियों ने भाग लिया।रैली विद्यार्थी नगर,एकतानगर ,कल्पना नगर,बायपास रोड पर निकाली गई।


No comments:
Post a Comment