BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
छात्र/छात्राओं की गीत गायन प्रतियोगिता आयोजित हुई... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, August 4, 2022

छात्र/छात्राओं की गीत गायन प्रतियोगिता आयोजित हुई...


रेवांचल टाइम्स:- शासन के निर्देशानुसार आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत स्वतंत्रता दिवस की 75 वी वर्षगाँठ के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम किया जाना है, जिसका मुख्य उद्देश्य देशवासियों के मन में राष्ट्रीयता एवं स्वतंत्रता के प्रति बलिदान हुऐ  स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति श्रद्धाभाव एवं देश प्रेम की भावना जगाना है।इस उद्देश्य को पूरा करने हेतु हर घर तिरंगा अभियान के तहत राष्ट्रीय ध्वज को फहराने के लिये प्रेरित करना है।इसी तारतम्यता में अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु आज दिनांक 4 अगस्त 2022 को संस्था प्रमुख जी पी अग्रवाल के मार्गदर्शन पर हर घर तिरंगा अभियान गतिविधि के अंतर्गत विद्यालय के छात्र/छात्राओं की गीत गायन प्रतियोगिता आयोजित हुई जिसमें कक्षा9वी से 12 वी तक के 17 छात्र/छात्राओं ने भाग लिया जिसमें कु.शिवानी पंजरिया कक्षा 9वी ने प्रथम स्थान, कु.नँदनी गेडाम कक्षा 12वी ने द्वितीय तथा कु. प्राची बघेल कक्षा 11वी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।कार्यक्रम के शुरुआत में आनंद जायसवाल प्राथमिक शिक्षक द्वारा ओजस्वी कविता "देशभक्तों के लहूँ के बदले मिली हमे आजादी "का प्रस्तुतिकरण किया गया।

उक्त कार्यक्रम में मुख्यरूप से 

यू.साहू वरिष्ठ अध्यापिका, निशा तामेश्वर,पूजा शाक्य,बी.रॉय,ड़ी भगत आदि मुख्यरूप से उपस्थित थे।

रेवांचल टाइम्स से मुकेश जायसवाल की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment